Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भवर पाटिल ने रिवील की आगे की कहानी, बताया कैसा है सवी-ईशान संग उसका बॉन्ड

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ करणवीर बोहरा की एंट्री हुई है. वो सवी के लिए क्रेजी है. वो हर हाल में सवी को अपना बनाना चाहता है, लेकिन सवी ये बात नहीं जानती है. करणवीर ने शो में आने वाले ट्विस्ट को लेकर बात की.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा का शो गुम है किसी के प्यार में हाल ही में करणवीर बोहरा की नयी एंट्री हुई है. करणवीर शो में एक पुलिस ऑफिसर के रोल में दिख रहे हैं, जो सवी से से प्यार करने लगे है. करणवीर के किरदार का नाम भवर पाटिल है और उसकी दीवानगी सवी के लिए बढ़ती जा रही है. वहीं, ट्रैक की बात करें तो ईशान को अहसास हो गया है कि उसे सवी से प्यार है. हालांकि वो उसे अभी तक पता नहीं पाया है. इस बीच करणवीर ने भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा संग काम करने को लेकर बात की.


करणवीर बोहरा ने भाविका शर्मा-शक्ति अरोड़ा संग काम करने को लेकर बात की
गुम है किसी के प्यार में भवर पाटिल यानी करणवीर बोहरा किसी भी कीमत पर सवी को अपनी लाइफ में वापस लाना चाहता है. नेशनल रिपोर्टर से बात करते हुए करणवीर ने कहा, उनके और भाविका के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि वे दोनों ही मारवाड़ी हैं. एक्टर ने बताया कि भाविका को मारवाड़ी में बात करना पसंद है और उन्हें भी बहुत अच्छा लगता है जब उन्हें कोई मारवाड़ी मिलता है. साथ ही बताया कि सेट का माहौल काफी पॉजिटिव है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में ईशान को नहीं किया जाएगा रिप्लेस, मेकर्स ने लीप को लेकर तोड़ी चुप्पी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या अभिषेक निगम की शो में होगी एंट्री, सवी साथ वायरल वीडियो पर बोले- ये मेरे हाथ में…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin की ‘सई’ आयशा सिंह के चेहरे का हुआ बुरा हाल, तसवीर शेयर कर बोलीं- प्रार्थना करें


करणवीर बोहरा ने बताया अपने किरदार के बारे में
करणवीर बोहरा ने बताया कि, भाविका शर्मा बहुत पॉजिटिव है और शक्ति अरोड़ा भी अच्छा लड़का है, लेकिन उन्हें ईशान पसंद नहीं है. करणवीर ने अपने किरदार भवर पाटिल को लेकर कहा कि मजाक में कहा कि वो ईशान को फेंकना चाहता है ताकि उसे सवी मिल जाए. एक्टर ने आगे कहा, भवर, सवी के लिए पागल है और वो उसके साथ ही रहना चाहता है. वो चाहता है कि रीवा, ईशान को दूर ले जाए. वहीं, गुम है किसी के प्यार में दिखाया गया कि ईशान अपना बटुआ सवी के घर भूलकर आ जाता है. शुक्ला जी उसे लौटाने भोसले निवासा आते है और दोनों की बातें रीवा सुन लेती है. वो ईशान पर बहुत गुस्सा करती है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या लीप के बाद इस किरदार की होगी शो में एंट्री, रेखा करेगी नये चैप्टर की शुरुआत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >