Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: आयशा सिंह की ऑन स्क्रीन बेटी अब इस शो में आएगी नजर, हाथ लगा ये प्रोजेक्ट

गुम है किसी के प्यार में फेम आयशा सिंह की ऑन स्क्रीन बेटी आरिया सकारिया को एक नये शो में देखने के लिए तैयार हो जाए. आरिया के हाथ नया प्रोजेक्ट लगा है, जिसकी जानकारी सामने आई है.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का सीरियल गुम है किसी के प्यार में सबसे पहले आयशा सिंह, नील भट्ट मुख्य किरदार निभाते थे. उनकी बेटी सवी का भूमिका में चाइल्ड आर्टिस्ट आरिया सकारिया निभाती थी. सवी के किरदार में आरिया ने फैंस के बीच अपनी पहचान बना ली थी. अब आरिया के हाथ नया शो लग गया है. वह अब तेनाली रामा सीजन 2 में दिखेगी.

आयशा सिंह की ऑन स्क्रीन बेटी अब इस शो में आएगी नजर

गुम है किसी के प्यार में फेम आयशा सिंह की ऑन स्क्रीन बेटी आरिया सकारिया को अब फैंस तेनाली रामा सीजन 2 में देख पाएंगे. टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट के अनुसार, तेनाली रामा सीजन 2 जल्द लॉन्च होने वाला है और इसमें पहले सीजन के सारे कास्ट को बरकरार रखा जाएगा. आरिया भी इसमें एक अहम किरदार निभाएगी, लेकिन उनके किरदार को लेकर ज्यादा जानकारी अभी सामने नहीं आई है. आरिया ने ये रिश्ता क्या कहलाता है, चीकू की मम्मी दूर की, नीमा डेन्जोंगपा जैसे शोज में काम किया है.

क्या दिखाया जा रहा गुम है किसी के प्यार में

गुम है किसी के प्यार में सात साल के लीप के बाद सवी और रजत की कहानी दिखाई गई. दोनों ने सई की खातिर शादी कर ली. शादी के बाद दोनों की जिंदगी में नयी- नयी दिक्कतें आ रही है. रजत की बहन तारा, सवी से नफरत करने लगी है. तारा का पति जिगर को सवी ने जबसे पुलिस से गिरफ्तार करवाया है, तब से ही कहानी में एक अलग ट्विस्ट आ गया है. जिगर का बेल अर्श करवाता है, ताकि वह रजत से बदला ले सकें. तारा की बेटी के नामकरण समारोह में जिगर बहुत हंगामा करता है.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भाग्यश्री की आंखों से हटा पर्दा, सामने आई जिगर की सच्चाई, फिर भी इस जिद्द पर अड़ी है तारा

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी के देवर ने ही ईशा को मारने का किया प्लान, सच्चाई जान रजत के उड़े होश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >