Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी-रजत की जिंदगी तबाह करने के लिए एंट्री ले रहा ये नया किरदार, निभाएगा ये रोल

गुम है किसी के प्यार में जल्द ही नयी एंट्री होने वाली है. इस एंट्री से यकीनन सवी और जिंदगी में नया टर्न आएगा. इन दिनों सीरियल में दिखाया जा रहा कि सई की कस्टडी लेने के लिए रजत और आशका एक-दूसरे से लड़ रहे हैं.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में जबरदस्त ड्रामा दिखाया जा रहा है. ईशान की मौत के बाद सीरियल में लीप आ गया और हितेश भारद्वाज की एंट्री हो गई. लगातार मेकर्स नये किरदारों की एंट्री लेकर आ रहे है, ताकि दर्शक कहानी से बंधे रहे. लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जा रहा कि रजत और आशका दोनों सई की कस्टडी के लिए लड़ रहे हैं. आशका, अर्श के कहने पर सब कर रही. अर्श, रजत को नीचा दिखाना चाहता है और सिर्फ इस वजह से सई की कस्टडी लेना चाहता है. अब इसमें एक्टर अंकित गुलाटी की एंट्री हो रही है.

गुम है किसी के प्यार में इस एक्टर की हो रही एंट्री

गुम है किसी के प्यार में नया ट्विस्ट लाने के लिए मेकर्स अंकित गुलाटी को लेकर आ रहे हैं. पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो, अंकित सीरियल में एंट्री ले रहे हैं. इसके बारे में बताते हुए एक्टर ने कहा, मैं सीरियल में एंट्री लूं. मैं अगस्त के पहले वीक में शूटिंग शुरू शुरू करूंगा. यह एक ग्रे किरदार होगा.” अंकित शो में रजत की वाइफ तारा के पति का रोल कर रहे हैं. अब उनके आने से क्या टर्न एंड ट्विस्ट आएगा, ये तो वक्त ही बिताएगा.

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: रूही की वजह से एक बार फिर से अरमान-अभीरा हुए आमने-सामने, दादी सा ने चली बड़ी चाल

Also Read- Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभीरा के लिए अरमान बना बॉडीगार्ड, विद्या की जान बचाने के लिए इस शख्स ने भुलाई पुरानी दुश्मनी

अंकित गुलाटी ने कई शोज में किया है काम

अंकित गुलाटी ने कई सीरियल्स में काम किया है, जिसमें धर्म योद्धा गरुड़, आंगन अपनों का, राधाकृष्ण शामिल है. वहीं, गुम है किसी के प्यार में दिखाया जा रहा है कि मिसेज परेरा, सई को सवी के घर लेकर आती है. मिसेज परेरा बताती है सई बहुत रो रही है और शांत नहीं हो रही. सई बताती है उसकी मां उसे हॉस्टल भेजना चाहती है. सवी, रजत और आशका को बताती है कि सई उसके पास है. रजत को जब पता चलता है तो वो उनके साथ हैंगआउट करने आता है. सवी इसके लिए नहीं मानती, लेकिन सई के कहने पर वो मान जाती है. तीनों एक ही कार में घूमने जाते हैं. तभी अमन का कॉल रजत को आता है. रजत बताता है वो सई के साथ है और मीटिंग में नहीं आ सकता. रजत की ये बात सुनकर सवी को यकीन नहीं होता.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >