Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में विलेन की भूमिका निभाने पर आसिम खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- रजत-सवी की जिंदगी…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में जल्द ही एक नए किरदार की एंट्री होने वाली है. जी हां रजत के छोटे भाई के रोल में आसिम खान नजर आने वाले हैं. वह विलेन की भूमिका निभाएंगे.

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टारप्लस का पॉपुलर शो गुम है किसी के प्यार में अपनी जबरदस्त कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. हाल ही में सीरियल ने लीप लिया था, जिसके बाद भाविका शर्मा को छोड़कर सभी स्टारकास्ट को जाना पड़ा. नई कहानी सवी और रजत के साथ शुरू हुई. जहां रजत एक सिंगर फादर और उनकी एक बेटी सई है. वहीं सवी ईशान की मौत के बाद खुद को संभालने की पूरी कोशिश कर रही है. अब शो में नई एंट्री होने वाली है, जिससे दर्शकों को और मजा आएगा.

आसिम खान की गुम है किसी के प्यार में होने वाली है एंट्री

एक्टर आसिम खान पॉपुलर टीवी शो “गुम है किसी के प्यार में” में एंट्री लेने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं. शो में वह नए विलेन, लकी की भूमिका निभाएंगे. आसिम ने अपनी एक्साइटमेंट शेयर करते हुए कहा, “मैं इस लोकप्रिय टीवी शो का हिस्सा बनकर खुश हूं. टाइम्स ऑफ इंडिया संग बात करते हुए उन्होंने आगे कहा, यह मेरा दूसरा शो है और उम्मीद है कि यह सबसे बड़े ब्रेक में से एक होगा, जिसका मैं इंतजार कर रहा था. एक अभिनेता के रूप में, मैं इसे अपने करियर में एक महत्वपूर्ण मोड़ के रूप में देखता हूं. मुझे खुशी है कि मेरी कड़ी मेहनत और समर्पण मुझे बढ़ने और तलाशने में मदद कर रहे हैं.”

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin छोड़ने के बाद अब किस शो में नजर आएंगे ईशान, शक्ति अरोड़ा बोले- जैसे ही मुझे…

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: लीप के बाद इस एक्टर की हो रही एंट्री, विलेन बनकर सवी की जिंदगी में लाएगा नया तूफान

Read Also- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin सीरियल छोड़ते ही ईशान के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, शक्ति अरोड़ा बोले- शो ऑफर…

स्टारप्लस के शो को करने के लिए एक्साइटेड हैं आसिम

अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं लकी का किरदार निभा रहा हूं, जो रजत का छोटा भाई है. वह अपने परिवार में सभी का बहुत प्रिय है. उसकी एकमात्र कमी यह है कि वह बहुत इश्कबाज है. जो सीरियल में मेरा रोल है, रियल लाइफ मैं उससे बिल्कुल अलग हूं.” आसिम खान ने पहले रवि दुबे और सरगुन मेहता के टीवी शो “दालचिनी” में दीपक का किरदार निभाया था.

गुम है किसी के प्यार में के बारे में

“गुम है किसी के प्यार में” एक पॉपुलर टेलीविजन सीरियल में से एक है. जिसकी जबरदस्त कहानी ने दर्शकों को शुरू से ही खूब एंटरटेन किया है. सीरियल की शुरुआत में नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा मुख्य भूमिकाओं में थे, इसके बाद इसके दूसरे सीजन में शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा और सुमित सिंह थे. वर्तमान में, इसमें रजत के रूप में हितेश भारद्वाज और सावी के रूप में भाविका शर्मा हैं.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: रजत ने सवी को गोल्ड डिगर का दिया टैग, क्या सई को मिल पाएगा उसके पिता का प्यार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >