GHKKPM Spoiler: नागपुर छोड़कर नहीं जाएगी सई, विराट के सामने रखेगी ये शर्त, शो में आएगा नया ट्विस्ट

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler: टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ दिखाया जाएगा कि सई, विराट पर गुस्सा होती दिखेगी. लेटेस्ट एपिसोड काफी जबरदस्त होने वाला है. एक बार फिर से विराट और सई आमने-सामने दिखेंगे.

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler Alert: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein) अलग मोड़ पर आ चुका है. शो में आयशा सिंह, नील भट्ट (Neil Bhatt) और ऐश्वर्या शर्मा मुख्य भूमिका निभा रहे है. शो के ट्रैक के अनुसार, पाखी और सई बात करते होते है और उनकी बात को विराट सुन लेता है. विराट गुस्से में पाखी को अपने साथ ले जाता है.

‘गुम है किसी के प्यार में’ के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई को विराट की कही बातें याद आती है. वो सोचती है कि बार-बार विराट, सवी को सच बताने की उसे धमकी देता है. सई को ये सब बातें सोचकर बहुत गुस्सा आने लगता है. वो खुद से कहती है कि विराट उसकी लाइफ को कंट्रोल नहीं कर सकता है. वो उसकी चेतावनियों से डरती नहीं है. वह उससे मिलने का फैसला करती है.

सई खुद से कहती है वि किसी भी हाल में सवी को खुद से दूर नहीं होने देगी. वहीं, पाखी पर विराट बहुत ज्यादा भड़क जाता है और उसे खूब बुरा-भला कहता है. विराट कहता है कि वो उसे अपनी बेटी से अलग करने की कोशिश क्यों कर रही है. विराट कहता है, वो खुश नहीं है कि उसे अपनी बेटी वापस मिल गई है. पाखी उसे समझाने की कोशिश करती है, लेकिन विराट उसकी एक नहीं सुनता.

Also Read: GHKKPM Spoiler: सवी के घर पर पाखी के सामने हुआ बड़ा खुलासा, सई-विराट की जिंदगी में आएगा नया तूफान

इधर सई चव्हाण निवास आती है और विराट पर अपना सारा गुस्सा निकालती है. सई कहती है वो नागपुर में ही रहेगी क्योंकि सवी को वहां रहना पसन्द है. सबको वो बताती है कि वो सवी से सिर्फ एक ही दिन मिल सकता है. साथ ही विराट को शर्तों की एक लिस्ट पकड़ाती है और उसे फॉलो करने के लिए कहती है. वो कहती है कि अगर इसका पालन नहीं करेगी तो वो उसके खिलाफ मामला दर्ज करेगी.

अबतक आपने ‘गुम है किसी के प्यार में’ देखा कि पाखी, सई से एक कॉफी शॉप में मिलती है. पाखी उसे सवी को लेकर उनकी जिंदगी से दूर जाने के लिए कहती है. पाखी उसे पैसे देने की भी बात कहती है. इसपर सई कहती है वो खुद से नागपुर नहीं आई थी, उसे बुलाया गया था. अब उसका काम हो गया तो वो उसे वहां से जाने के लिए कह रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >