GHKKPM Spoiler: सई परिवार के सामने ही पाखी को बताएगी ‘तीसरी औरत’,सवी को लेकर विराट के सामने रखेगी ये शर्त

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler Alert: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ एक के बाद एक नया टर्न देखने मिल रहा है. विराट और पाखी की जिंदगी नें सई के वापस आते ही नया तूफान आ गया है. पूरे परिवार को पता चल चुका है कि सवी, विराट की ही बेटी है.

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler Alert: आयशा सिंह, नील भट्ट (Neil Bhatt) और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein) दर्शकों को जबरदस्त ट्विस्ट देखने मिल रहा है. विनायक को सवी के स्कूल भेजने की बात पर पाखी, विराट पर काफी भड़की हुई है. अब अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई, विराट के सामने नया चैलेंज रखने वाली है.

‘गुम है किसी के प्यार में’ का लेटेस्ट एपिसोड

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ का नया प्रोमा सामने आया था. पाखी, विराट औऱ सई को साथ में देखकर काफी शॉक्ड हो जाती है. पाखी को डर है कि सई उनकी जिंदगी में वापस ना आ जाए. अब आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई चव्हाण निवास आती है और विराट को चैलेंज देती है. सई पूरे घरवालों के सामने विराट से कहती है, मैं आपको चैंलेज देती हूं कि आप जाकर सवी को सारा सच बता दो.

सई ने बताया पाखी को तीसरी औरत

सई, विराट से कहेगी कि, सवी को ये भी आप बता दीजिएगा कि आपने किसी तीसरे औरत के लिए उसकी मां को छोड़ दिया. साथ ही उससे कहती है वो सिर्फ वीकेंड पर सवी पर मिल सकता है. वो उसे शर्त वाली लिस्ट भी सौंपती है. ये देखकर विराट के होश उड़ जाते है और सारे घरवाले भी उसे शॉक्ड होकर देखते है.

Also Read: GHKKPM Spoiler: सवी के घर पर पाखी के सामने हुआ बड़ा खुलासा, सई-विराट की जिंदगी में आएगा नया तूफान

अबतक आपने देखा शो में

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि पाखी, सई से सवी को लेकर वापस जाने के लिए कहती है. वो कहती है उसके रहने से सारी दिक्कतें हो रही है. पाखी कहती है कि अगर सवी नागपुर में रहती है, तो विराट केवल उसपर ही ध्यान देगा. वह उन समस्याओं के बारे में बताती हैं जिनका उन्हें सामना करना पड़ता है. सई, पाखी की बातें सुनकर भड़क जाती है. वो कहती है कि उसने ही अपने बेटे के इलाज के लिए नागपुर आने की गुहार लगा थी. जब उसका बेटा ठीक हो गया, तो वह चाहती है कि वह अपनी बेटी के भविष्य की परवाह किए बिना नागपुर छोड़ दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >