GHKPM Spoiler: पाखी से किया वादा तोड़ेगा विराट, सई के साथ काम करने के लिए भरेगा हामी, आएगा नया ट्विस्ट

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler Alert: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ का ट्रैक काफी दिलचस्प हो गया है. शो में सई और विराट एक-दूसरे से दूर जाना चाहते है, लेकिन किस्मत बार-बार उन्हें साथ में ले आती है. एक बार फिर से दोनों साथ आ गए है.

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler Alert: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein) में एक नया टर्न आने वाला है. डीआईजी सर विराट और सई को साथ में एक टीम के रूप में काम करने का ऑफर दोनों को देते है. पाखी ये बात से परेशान हो जाती है. विराट उसे दिलासा देता है कि वो य ऑफर रिजेक्ट कर देगा.

‘गुम है किसी के प्यार में’ का लेटेस्ट एपिसोड

सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विराट का फैसला जानकर उसकी मां अश्विनी काफी खुश होती है. दूसरी तरफ सई जॉब इंटरव्यू के लिए घर से निकलती है. उषा मौसी उससे पूछती है कि क्या वह कमिश्नर सर के प्रस्ताव को स्वीकार कर रही है. सई कहती है कि वह इसे रिजेक्ट कर रही है और दूसरे जॉब इंटरव्यू के लिए जा रही है.

सई को अपने पिता की याद आई

सई अपने जवाब को बताने के लिए कमिश्नर के ऑफिस जाती है. विराट भी वहां होता है. दोनों ऑफिस के बाहर बैठे होते है तभी कांस्टेबल मोहिते की बेटी रूपा विराट के पास जाती है और अपने पिता को बचाने के लिए उनका धन्यवाद करती है. रूपा कहती है उसके बाबा ही उसके लिए सबकुछ है और वो बड़ी होकर एक डॉक्टर बनना चाहती है. ये सब सुनकर सई को अपने पिता की याद आ जाती है.

Also Read: GHKPM Spoiler: DIG सर की बात सुनकर पाखी के उड़े होश, क्या सई और विराट की बनेगी जोड़ी?
सई और विराट का फैसला

सई और विराट डीआईजी सर को अपना फैसला बताते है. विराट कहता है कि उसके हां कहने से उसकी पर्सनल लाइफ में बहुत हंगामा होगा. लेकिन वो हां इसलिए कह रहा है कि क्योंकि वह हमेशा अपने व्यक्तिगत जीवन पर अपने कर्तव्य को प्राथमिकता देता है. वहीं सई कहती है कि उसका फैसला भी है हां है क्योंकि यह उसके पिता के लिए एक श्रद्धांजलि होगी यदि वह अन्य पुलिस अधिकारियों की जान बचाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >