GHKPM Spoiler: सई के घर विराट को शर्टलेस देख पाखी का चढ़ा पारा, क्या उसे मिलेगा अपने रिश्ते में धोखा?

Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein: ‘गुम है किसी के प्यार में’ के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विराट, सई से कहता है कि वो अपनी बेटी सवी के साथ रहना चाहता है. वो पाखी को मैसेज कर देता है कि वो सवी के घर आज की रात ठहरेगा.

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler Alert: शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein) नया टर्न और ट्विस्ट आने वाला है. सई के घर पर विराट, सवी और विनायक पानीपुरी प्रतियोगिता करते है और इस दौरान सई-विराट को पुरानी बातें याद आने लगती है. वहीं, पाखी ये सोचकर परेशान होती है कि सई के घर पर ना जाने क्या हो रहा होगा.

‘गुम है किसी के प्यार में’ का लेटेस्ट एपिसोड

‘गुम है किसी के प्यार में’ के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवी ज्यादा पानीपुरी खाने की वजह से विराट पर उल्टी कर देती है. विराट उसे साफ करता है. सवी, विराट को अपने घर पर रहने की जिद करती है और विनायक भी उसकी देखभाल के लिए रूकना चाहता है. लेकिन विराट मना कर देता है. बच्चों के जिद के कारण विराट वहां रूकने का फैसला करता है. सई कहती है कि उसे पता है कि पाखी इससे खुश नहीं होगी.

विराट ने पाखी को किया मैसेज

विराट, सई से कहता है कि वो अपनी बेटी सवी के साथ रहना चाहता है. वो पाखी को मैसेज कर देता है कि वो सवी के घर आज की रात ठहरेगा. वहीं, पाखी चव्हाण निवास आती है और तभी उसे उसका मैसेज मिलता है. वो गुस्से में सई के घर जाती है. वहीं, सई, विराट से उसका शर्ट मांगती है ताकि वो उसे साफ कर सकें. विराट पहले हिचकिचाता है, लेकिन सवी के कहने पर वो शर्ट दे देता है.

Also Read: GHKPM Spoiler: सई के घर पहुंचा विराट, पाखी को हुई टेंशन, क्या अब दोनों के बीच शुरू होगा रोमांस?
विराट आया सई के करीब

विराट बच्चों के बगल में सोता है और सई उन्हें कंबल ओढ़ाती है. वो जब जाने लगती है तो विराट उसका हाथ पकड़कर उसे अपने करीब लाता है. वह पूछती है कि पाखी इसके बारे में क्या कहेगी. विराट कहता है कि पाखी सच्चाई को स्वीकार करेगी, लेकिन उन्हें पहले सच्चाई का एहसास होना चाहिए कि सई उनका सच्चा प्यार है और हमेशा रहेगी.

सई के घर पहुंची पाखी

पाखी अचानक कार रोकती है और खुद को झकझोरती है कि ये सब एक सपना था. पाखी, सई के घर पहुंचती है और विराट को शर्टलेस पाती है. वो शॉक्ड होकर उससे पूछती है कि वो सई के साथ शर्टवेस क्या कर रहा है. विराट उसे समझाने की कोशिश करता है, लेकिन वो नहीं समझती. सई उसे समझाती है ऐसा कुछ नहीं है जैसा वो सोच रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >