Ghis Ghis Ghis Song: भोजपुरी बीट्स पर थिरके अक्षय कुमार-अक्षरा सिंह, घिस-घिस-घिस ने इंटरनेट पर मचा दी सनसनी

Ghis Ghis Ghis Song: बॉलीवुड और भोजपुरी एंटरटेनमेंट की दुनिया में इस साल का सबसे धमाकेदार म्यूजिक कोलैबरेशन सामने आ चुका है. अक्षय कुमार ने भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरस्टार अक्षरा सिंह का “घिस घिस घिस” सॉन्ग रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है.

Ghis Ghis Ghis Song: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फाइनली भोजपुरी इंडस्ट्री में एंट्री हो गई है. जी हां अक्षरा सिंह संग उनका गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज हो गया है. भोजपुरी गाने में उनका देसी अंदाज और नॉन-स्टॉप कॉमेडी जबरदस्त लग रही है. अक्षरा संग उन्होंने ऐसा धमाल मचाया है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. वेलकम टू द जंगल के इस गाने को मोंट्रोस और सुप्रिया पाठक ने अपनी आवाज दी है.

घिस घिस घिस में अक्षरा और अक्षय का दिखा देसी अवतार

‘घिस घिस घिस’ गाना पूरी तरह देसी अंदाज, जबरदस्त एनर्जी और एंटरटेनमेंट से भरपूर है. गाने में बॉलीवुड और भोजपुरी स्टाइल का शानदार मेल देखने को मिलता है. सॉन्ग की शुरुआत वेलकम टू द जंगल की टीम से होती है. बाद में परेश रावल से कोई पूछता है, आपके नजर में कोई हीरो है… तो वह कहते हैं एक है, जो पहले सुपरहिट था, लेकिन अब फ्लॉप हो गया है… आइटम बॉय बनकर घिस रहा है. फिर एंट्री होती है खिलाड़ी कुमार की.

क्या खास है गाने में

वीडियो में अक्षरा, अक्षय के लिए साबुन लेकर आती हैं और उन्हें घिस-घिसकर लगाने के लिए कहती हैं. गाने के बोल की बात करें तो ए राजा साबुन से… बहियां में भरके पीसेला चक्की, होठ पर काट लेब जैसे कोई मधुमक्खी… मीठा खिलाइके, आदत लगाकर भाग ना जाइेब ना राजा जी… हम दिल लगा लेनी है प्लेबॉय से… रगड़के नहला देब साबुन से.

वेलकम टू द जंगल के बारे में

वेलकम टू द जंगल में स्टार स्टडेड स्टारकास्ट हैं. जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीज, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, जाकिर हुसैन और विंदू दारा सिंह शामिल है. कॉमेडी फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- कॉमेडी, रोमांस से लेकर देशभक्ति तक, जून में रिलीज होंगी ये 7 बड़ी फिल्में

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >