Gaurav khanna Net Worth: ‘अनुपमा’ फेम अनुज यानी गौरव खन्ना हैं करोड़ों के मालिक, हर एपिसोड के लिए लेते थे इतनी फीस

Gaurav khanna Net Worth: अनुपमा टीवी का सबसे ज्यादा पसंद करने वाला टीवी शो है. यह शो टीआरपी चार्ट में सबसे ऊपर रहता है. शो में अनुज की भूमिका गौरव खन्ना निभाते थे. आज आपको उनकी नेट वर्थ बताते हैं.

Gaurav khanna Net Worth: स्टार प्लस पर आने वाला सीरियल अनुपमा दर्शकों के बीच सबसे ज्यादा पॉपुलर है. टीवी की दुनिया में अनुपमा लगातार सबसे ज्यादा टीआरपी वाला शो बना हुआ है. शो साल 2020 में शुरू हुआ था और अब ये टीआरपी का किंग बना हुआ है. शो में रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना लीड रोल निभाते थे. हालांकि गौरव ने शो को अलविदा कह दिया है और इसका हिस्सा अब नहीं है. तो आइये हम जानते है कि अनुज कपाड़िया का किरदार निभाने वाले एक्टर कितने करोड़ के मालिक है.

कितने करोड़ के मालिक हैं गौरव खन्ना

राजन शाही के सीरियल अनुपमा में गौरव खन्ना, अनुज कपाड़िया का किरदार निभाते थे. शो में अनुपमा के साथ उनकी केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आती थी. अनुज और अनु की जोड़ी को शो में खूब प्यार मिला. शो को छोड़ने के बाद भी दर्शक उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार गौरव खन्ना एक एपिसोड का 1.5 लाख रुपये चार्ज करते थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति लगभग 79 करोड़ रुपये है. उनके पास 60 लाख रुपये की ऑडी ए6, 1.90 लाख रुपये की रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 है.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

एक्टर बनने से पहले क्या करते थे गौरव खन्ना?

टेलीविजन की दुनिया में कदम रखने से पहले गौरव खन्ना आईटी फर्म में मार्केटिंग मैनेजर के पोस्ट पर थे. इसके बाद गौरव ने अपना करियर एक्टिंग में बनाने का फैसला किया. शुरुआत में उन्होंने टीवी के ऐड में काम किया. उसके बाद वह कयामत नाम के शो में नजर आये. लेकिन इसमें वह लीड रोल में नहीं थे. इसके बाद उन्होंने सिद्धांत, मानो या न मानो, कुमकुम एक प्यारा सा बंधन जैसे शोज में काम किया. इसके बाद उन्हें मेरी डोली तेरी अंगना में लीड एक्टर का रोल मिला. अबतक उन्होंने ससुराल सिमर का, बालिका वधू, लाल इश्क जैसे शोज में काम किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >