आकांक्षा चमोला के तलाक के खुलासे के बाद क्या ‘लॉक अप 2’ में एंट्री लेंगे गौरव खन्ना? सामने आई अपडेट

Gaurav Khanna In Lock Upp Sach Ya Sazaa: फराह खान के रियलिटी शो में‘लॉक अप: सच या सजा’ में आकांक्षा चमोला नजर आ रही हैं. इस बीच रिपोर्ट्स में बताया जा रहा कि उनके पति और एक्टर गौरव खन्ना शो में एंट्री ले सकते हैं.

Gaurav Khanna In Lock Upp Sach Ya Sazaa: नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ में आकांक्षा चमोला ने रिवील किया कि वह अपने पति गौरव खन्ना से तलाक ले रही हैं. एक्ट्रेस ने तलाक लेने के पीछे की वजह बताते हुए कहा था कि वह चाइल्ड फ्री रहना चाहती है और कभी मां नहीं बनना चाहती. इसके बाद से शो में गौरव की एंट्री को लेकर चर्चा हो रही है. टेली रिपोर्टर की रिपोर्ट के अनुसार, गौरव के शो में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. हालांकि अभी तक मेकर्स, नेटफ्लिक्स या एक्टर की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

Gaurav Khanna Entry Buzz In Alliance: क्या ‘अलायंस’ का हिस्सा होंगे गौरव खन्ना?

कुछ अन्य रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि गौरव खन्ना सिर्फ ‘लॉक अप’ ही नहीं बल्कि किसी दूसरे शो ‘अलायंस’ का हिस्सा भी बन सकते हैं. हालांकि इस पर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है. ना ही गौरव ने दोनों में से किसी भी शो में अपनी एंट्री को लेकर कुछ कहा है.

Lock Upp No.1 on Netflix India: ‘लॉक अप’ बना नंबर 1 शो

‘लॉक अप: सच या सजा’ ने रिलीज के सिर्फ दो दिन के अंदर ही नेटफ्लिक्स इंडिया पर नंबर 1 पोजिशन हासिल कर ली है. शो की सफलता पर जज फराह खान ने कहा, “लॉक अप: सच या सजा को सिर्फ दो दिनों में नंबर वन बनते देखना शानदार है. यह देखकर बहुत खुशी होती है कि भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के लोग इस शो की ड्रामा, मस्ती, गेम और ट्विस्ट से जुड़ रहे हैं.”

Lock Upp Timings: कब और कहां देखें ‘लॉक अप: सच या सजा’?

‘लॉक अप: सच या सजा’ का प्रीमियर 27 जून 2026 को हुआ था. नए एपिसोड हर शनिवार से बुधवार रात 8 बजे स्ट्रीम होते हैं. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ेंगौरव खन्ना बच्चे चाहते हैं, लेकिन मैं उन्हें वो खुशी नहीं दे सकती, आकांक्षा चमोला ने तलाक पर तोड़ी चुप्पी

यह भी पढ़ें ‘लॉक अप’ में तलाक का खुलासा कर सुर्खियों में आई आकांक्षा चमोला, नहीं जानते तो जानिए गौरव खन्ना की पत्नी कौन हैं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >