Gauahar Khan ने फिर दिया बेबी बॉय को जन्म, दूसरी बार मां बनने की खुशखबरी कुछ यूं की शेयर

Gauahar Khan: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस गौहर खान फिर से मां बन गई है. एक्ट्रेस ने बेबी बॉय को जन्म दिया है. अभिनेत्री ने ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की और लिखा, “अल्हम्दुलिल्लाह.”

Gauahar Khan: टीवी एक्ट्रेस गौहर खान कई महीनों से अपने मदरहुड जर्नी को एंजॉय कर रही थी. वह जैद दरबार संग दूसरे बच्चे की उम्मीद कर रही थी. ऐसे में कपल के घर फाइनली किलकारियां गुंजी है और उन्हें फिर से एक नन्हें से शहजादे का आशीर्वाद मिला है. कपल ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए घोषणा की है कि वे एक बेटे के माता-पिता बन गए हैं. उन्होंने यह भी बताया कि उनका पहला बच्चा, जेहान, अब एक छोटा भाई पाकर ‘बेहद खुश’ है.

गौहर खान फिर बनी मां, दिया बेबी बॉय को जन्म

गौहर खान और जैद ने इंस्टाग्राम पर एक शेर और शेरनी के साथ दो नन्हे शावकों की एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की और लिखा, “बिस्मिल्लाह… जेहान 1 सितंबर 2025 को पैदा हुए अपने नन्हे भाई के साथ अपनी रियासत शेयर करने के लिए बेहद खुश है.” उन्होंने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा, “अल्हम्दुल्लाह.”

फैंस ने नए पेरेंट्स को दी बधाईयां

नए माता-पिता गौहर और जैद को फैंस के साथ साथ सेलेब्स ने जमकर बधाई दी. स्वरा भास्कर, सोफी चौधरी, दीया मिर्जा, आयशा खान, अमायरा दस्तूर ने उन्हें शुभकामनाएं दी. स्वरा ने लिखा, “गौ, बहुत-बहुत बधाई!” नीति मोहन ने लिखा, “हे भगवान! यह खबर सुनकर हम बहुत खुश हैं… आप सभी को, खासकर जेहान को, बहुत-बहुत बधाई.” दीया ने कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी बनाए. नवंबर 2020 में गौहर और संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे जैद की सगाई हुई और उसी साल दिसंबर में उन्होंने शादी कर ली. दिसंबर 2022 में, उन्होंने घोषणा की कि वह अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं और मई 2023 में जेहान का जन्म हुआ.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में नए मेहमान की हुई एंट्री, असित कुमार मोदी ने दया भाभी की वापस की कामना की

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >