Game Changer: राम चरण के फैन ने दी खुली धमकी, कहा- गेम चेंजर का ट्रेलर रिलीज करो, नहीं तो आत्महत्या…

Game Changer: राम चरण के एक फैन ने आत्महत्या करने की धमकी दी है. उनका कहना है कि या तो मेकर्स जल्द से जल्द गेम चेंजर का ट्रेलर जारी करें नहीं तो वह सुसाइड कर लेगी.

Game Changer: साउथ सुपरस्टार राम चरण जल्द ही गेम चेंजर में कियारा आडवाणी संग नजर आने वाले हैं. शंकर की ओर से निर्देशित और कार्तिक सुब्बाराज की ओर से लिखित यह फिल्म 10 जनवरी 2025 को रिलीज होगी. अब एक्टर के फैन ने उन्हें खुली धमकी वाला एक लेटर लिखा है. पत्र का टाइटल ‘आरआईपी लेटर’ है. जिसमें लिखा गया कि यदि गेम चेंजर का ट्रेलर जल्द ही रिलीज नहीं हुआ, तो वह आत्महत्या कर लेगी.

राम चरण के फैन ने दी खुली धमकी

फ्री प्रेस जर्नल के मुताबिक पत्र में लिखा है, ”आप फैंस की भावनाओं पर विचार नहीं कर रहे हैं. यदि आप इस महीने के अंत तक कोई टीजर या अपडेट जारी नहीं करते हैं या नए साल के अवसर पर ट्रेलर रिलीज करने में फेल हो गए, तो मुझे आपको यह बताते हुए खेद है कि मैं कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर हो जाऊंगी, जिसमें अपना जीवन समाप्त करना भी शामिल है.

गेम चेंजर में कौन सी भूमि��ा निभाएंगे राम चरण

गेम चेंजर का टीजर इस साल की शुरुआत में रिलीज किया गया था, जिसमें बताया गया कि इसमें राम चरण एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे, जो एक भ्रष्ट सिस्टम से मुकाबला करता है. इस मूवी से निर्देशक एस शंकर वापसी है. इसमें कियारा आडवाणी, अंजलि, समुथिरकानी, एस जे सूर्या, श्रीकांत, प्रकाश राज और सुनील मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म की शूटिंग हैदराबाद, न्यूजीलैंड, विशाखापत्तनम, मुंबई और चंडीगढ़ जैसी जगहों पर हुई है. मोस्ट अवेटेड मूवी 10 जनवरी 2025 को रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें- Game Changer First Review: पुष्पा 2 के निर्देशक सुकुमार ने राम चरण की फिल्म का दिया पहला रिव्यू, कहा- मेरे रोंगटे खड़े हो गए

यह भी पढ़ें- Baby John Lifetime Collection: बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई बेबी जॉन, लाइफटाइम इतना कर सकती है कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >