Gadar 2: अब ऐसा दिखता है ‘गदर’ का छोटा बच्चा, पाकिस्तानी फौज को धूल चटाएगा तारा सिंह का बेटा ‘जीते’

गदर 2 इसी साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. उत्कर्ष शर्मा ने ‘गदर’ में दर्शकों को प्रभावित किया और लगभग 22 साल बाद एक बार फिर से वो गदर 2 में दिखेंगे. एक्टर ने साल 2018 में फिल्म ‘जीनियस’ के साथ लीड एक्टर के रूप में अपनी शुरुआत की.

22 साल बाद सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर: एक प्रेम कथा का सीक्वल गदर 2 आ रहा है, जिसे लेकर दर्शक काफी उत्साहित है. सनी का एंग्री मैन अवतार और अमीषा पटेल का मासूम चेहरा आज भी फैंस को याद है. इसके अलावा ‘गदर’ में चाइल्ड आर्टिस्ट उत्कर्ष शर्मा ने भी शानदार काम किया था. उत्कर्ष ने सनी और अमीषा के बेटे चरणजीत का किरदार निभाया था. उत्कर्ष 22 साल में काफी स्मार्ट हो गए है.

गदर 2 में उत्कर्ष शर्मा

उत्कर्ष शर्मा ने ‘गदर’ में दर्शकों को प्रभावित किया और लगभग 22 साल बाद एक बार फिर से वो गदर 2 में दिखेंगे. एक्टर ने साल 2018 में फिल्म ‘जीनियस’ के साथ लीड एक्टर के रूप में अपनी शुरुआत की. इसके अलावा वो तुम्हारे हवाले वतन साथियों, प्रपोज, स्टिल लाइफ में नजर आ चुके है. एक्टर ने ‘पर्पज’ और ‘होम’ नाम की दो शॉर्ट फिल्म भी बनाया है.

भारतीय सैनिक के रोल में दिखेंगे उत्कर्ष

उत्कर्ष शर्मा अब 28 साल के हो गए है और इतने सालों में वो काफी स्मार्ट और हैंडसम हो गए है. फिल्म में इस बार वो खतरनाक एक्शन सीन करते दिखेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर भारतीय सैनिक की भूमिका निभाएंगे. खबरों की मानें तो कहानी 1970 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के इर्द-गिर्द घूमती हुई कहानी में 20 साल का लीप लेगी. इस बार तारा सिंह अपनी प्यारी पत्नी सकीना के लिए नहीं बल्कि अपने बेटे की जान बचाने के लिए सीमा पार करेंगे.

Also Read: गदर में काम ना करने पर छलका था इस एक्ट्रेस का दर्द, कहा था- अनिल शर्मा ने मुझे कभी माफ नहीं किया
गदर को लेकर सनी देओल ने कही थी ये बात

गदर के एक्टर सनी देओल ने इंडियन एक्सप्रेस को दिये एक बयान में कहा था, गदर पर्सनली और प्रोफेशनली मेरे जीवन का एक प्रमुख हिस्सा रही है. गदर से तारा सिंह सिर्फ एक नायक नहीं हैं, बल्कि एक संस्कारी आइकन बन गए हैं, जिन्होंने सभी बाधाओं को पार कर लिया और अपने परिवार और प्यार के लिए सभी सीमाओं को पार कर लिया. 22 साल बाद टीम के साथ सहयोग करना शानदार अनुभव था. बता दें कि गदर 2 इसी साल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

Also Read: Gadar 2: सनी देओल जब पेट्रोल पंप पर अकेले ही लड़ पड़े थे 4 गुंडों से, किस्सा जानकर चौंक जाएंगे आप!

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >