Gadar 2 के रिलीज से पहले सनी देओल की ऑनस्क्रीन बहू को मिला बड़ा ऑफर, इस एक्टर संग मिला काम करने का मौका!

गदर 2 का फाइनल शेड्यूल खत्म हो गया है. मूवी में जीते बड़ा हो गया है. इस बार उसकी गर्लफ्रेंड की भी एंट्री हो गई है, जिसका किरदार सिमरत कौर निभाएगी. खबर है कि सिमरत को एक बड़ी फिल्म ऑफर हुई है.

निर्देशक अनिल शर्मा ने गदर 2 की शूटिंग पूरी कर ली है. सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है. तारा सिंह और सकीना की लव स्टोरी इस फिल्म में आगे बढ़ेगी. अनिल शर्मा ने कुछ दिन पहले ही फैंस को बताया कि फाइनल शेड्यूल खत्म हो गया है. मूवी में जीते बड़ा हो गया है. इस बार उसकी गर्लफ्रेंड की भी एंट्री हो गई है, जिसका किरदार सिमरत कौर निभाएगी. खबर है कि सिमरत को एक बड़ी फिल्म ऑफर हुई है.

किच्चा सुदीप के साथ काम करेगी सिमरत कौर?

किच्चा सुदीप की अगली फिल्म, किच्चा 46 की घोषणा हाल ही में पॉपुलर तमिल निर्माता कलैप्पुली थानु ने की थी. यह एक तमिल-कन्नड़ मूवी होगी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चर्चा यह है कि गदर 2 की अभिनेत्री सिमरत कौर इस फिल्म में किच्चा सुदीप के साथ दिखाई दे सकती हैं. कहा जा रहा कि एक्टर इसमें एक पुलिस वाले की भूमिका में नजर आएंगे. हालांकि एक्ट्रेस के किरदार के बारे में और ज्यादा डिटेल्स नहीं आई है. मेकर्स की ओर से कंफर्म कुछ कहा नहीं गया है.


जानें सिमरत कौर के बारे में 

सिमरत कौर एक पंजाबी अभिनेत्री हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं. उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत तेलुगु रोमांटिक ड्रामा प्रेमथो मी कार्तिक से की. उन्होंने पंजाबी संगीत वीडियो बुर्ज खलीफा में भी अभिनय किया है. सिमरत ने डॉन बॉस्को इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस में बीसीए की डिग्री ली है. उन्होंने तेलुगु फिल्मों से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और 2018 में हिंदी फिल्म सोनी में कदम रखा. गदर 2 में उन्हें उत्कर्ष शर्मा, सनी देओल और अमीषा पटेल के साथ एक महत्वपूर्ण भूमिका मिली है.

https://www.instagram.com/p/CrTjI8Hsdey/

31 मई को निर्देशक अनिल शर्मा ने अपने ट्विटर पर गदर 2 को लेकर एक बड़ा अपडेट फैंस को दिया था. उन्होंने कंफर्म किया कि गदर 2 की शूटिंग पूरी हो चुकी है. जैसे ही फाइनल शेड्यूल खत्म हुआ, पूरी टीम ने मैं निकला गड्डी लेके पर डांस किया. इसका वीडियो उन्होंने पोस्ट किया. बता दें कि 11 अगस्त को गदर 2 आ रही है, लेकिन उससे पहले 9 जून को पहला पार्ट फिर से रिलीज हो रहा है.

Also Read: Gadar 2: बाबा बागेश्वर के दरबार पहुंची थी गदर की ये एक्ट्रेस, सनी देओल के ऑनस्क्रीन बेटे संग फरमाएगी इश्क

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >