72nd National Film Award: शनिवार का दिन (जुलाई 19, 2026) फिल्मी सितारों के लिए काफी यादगार था. 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के अनाउंसमेंट के बाद स्टार्स की खुशी का ठिकाना नहीं था. फिल्म 'आर्टिकल 370' को बेस्ट फीचर फिल्म का अवार्ड मिला और इस फिल्म में शानदार अभिनय के लिए यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवार्ड मिला. वहीं कार्तिक आर्यन को चंदू चैंपियन के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला.
Yami Gautam on winning National Film Award: जिंदगी भर याद रखूंगी
नेशनल फिल्म अवार्ड में 'आर्टिकल 370' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (बेस्ट एक्ट्रेस) का अवार्ड जितने के बाद यामी गौतम ने 'X' पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया. उन्होंने लिखा, “यह सम्मान पाना उनका लंबे समय से देखा गया सपना था और वह अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित रहीं. उन्होंने आगे लिखा, हर सफर में एक ऐसा पल आता है जो हमें याद दिलाता है कि आपने मेहनत क्यों नहीं छोड़ी. आज मेरे लिए वही पल है, 'आर्टिकल 370' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिलना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है, जिसे मैं हमेशा याद रखूंगी”.
उन्होंने आगे लिखा, “पिछले 14 सालों से मैंने सिर्फ अपने काम को पूरी ईमानदारी और मेहनत से करने की कोशिश की है. यह सम्मान मेरी मेहनत, धैर्य, हिम्मत और सिनेमा के प्रति मेरे प्यार का परिणाम है. यह सपना मैंने लंबे समय से देखा था और आज उसे पाकर मैं बहुत खुश और आभारी हूं”.
About Article 370 : आर्टिकल 370 के बारे में
आदित्य धर की फिल्म 'आर्टिकल 370' जम्मू-कश्मीर से विशेष दर्जा (अनुच्छेद 370) हटाए जाने की ऐतिहासिक और संवेदनशील घटना पर आधारित है. इस फिल्म में यामी गौतम, राज अरुण, प्रियामणि, और अरुण गोविल हैं. फिल्म की कहानी एक जांबाज इंटेलिजेंस ऑफिसर जूनी हक्सर (यामी गौतम) और पीएमओ सचिव राजेश्वरी स्वामीनाथन (प्रियामणि) के इर्द-गिर्द घूमती है. यह फिल्म 23 फरवरी, 2024 को थिएटर में रिलीज हुई थी.
Kartik Aryan on Winning National Film Award: कार्तिक आर्यन को नहीं हो रहा भरोसा
एक्टर कार्तिक आर्यन ने फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए अपना पहला नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीतने पर खुशी जाहिर की. अवॉर्ड्स की घोषणा होते ही वे खुशी से झूम उठे और भावुक होकर अपने माता-पिता को गले लगाया. इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा की, "अभी भी यकीन नहीं हो रहा. कुछ पल शब्दों से कहीं बड़े होते है और यह उन्हीं में से एक है. मेरा बरसो से देखा गया सपना फाइनली सच हो गया. हमेशा आभारी और शुक्रगुजार रहूंगा".
About Chandu Champion: चंदू चैंपियन फिल्म के बारे में
कबीर खान की चंदू चैंपियन पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक है. फिल्म में कार्तिक आर्यन, भाग्यश्री बोरसे, विजय राज, और पालक लालवानी है. इस फिल्म में कार्तिक आर्यन ने अपने फिजिक (शारीरिक बनावट ) को बदलने के लिए काफी मेहनत की थी. यह फिल्म 14 जून 2024 को सिनेमाघर में रिलीज हुई थी.
