Friday South OTT Releases: मौसम बदलता रहे, मूड नहीं, इस शुक्रवार घर बैठे देखें नई साउथ फिल्में

Friday South OTT Releases: इस फ्राइडे OTT पर नई साउथ फिल्में रिलीज हो रही हैं. जानिए 'मृत्युंजय', 'संप्रदायिनी सुप्पिनी सुद्दापूसानि' और 'हे बलवंत' की कहानी और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म.

Friday South OTT Releases: इन दिनों मौसम का हाल भी बड़ा बदलता रह रहा है, कभी गर्मी, कभी ठंड और कभी बरसात. इसका हम कुछ नहीं कर सकते, लेकिन आपके बिगड़े मूड को ठीक करना हमारी बस की बात है. इसलिए इस शुक्रवार हमने आपके लिए कुछ खास साउथ फिल्में चुनी हैं, जो OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही हैं. इन फिल्मों में कॉमेडी, रोमांस, थ्रिल और इमोशन का मजा है, जो आपको घर बैठे ही मिनी सिनेमा हॉल का अनुभव देंगे. आप चाहें तो फैमिली, फ्रेंड्स या अपने पार्टनर के साथ इन्हें देख सकते हैं और वीकेंड का भरपूर आनंद ले सकते हैं.

आइए अब जानते हैं इस शुक्रवार रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट.

Mrithyunjay – Netflix

श्रि विष्णु और रेबा मोनिका जॉन स्टारर ‘मृत्युंजय’ एक तेलुगु क्राइम थ्रिलर है. फिल्म की कहानी जय के इर्द‑गिर्द घूमती है, जो मार्केटिंग विभाग में काम करता है, लेकिन उसका सपना एक रिपोर्टर बनने का है. जय की जिज्ञासा उसे मुश्किल में डाल देती है, जब वह कुछ संदिग्ध मौतों की जांच शुरू करता है. शुरुआत में ये घटनाएं साधारण लगती हैं, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, जय की मुलाकात एक छोटी बच्ची से होती है, जिसकी पिता की रहस्यमय मौत हो चुकी है और वह मुस्कुराना भूल गई है.

जब जय और मौतों के बीच रहस्य बढ़ता है, तो वह ACP सीता परशुराम से मदद मांगता है, लेकिन उसे अकेले ही मामले की तह में जाना पड़ता है.

Sampradayini Suppini Suddapoosani – Netflix

यह तेलुगु डार्क कॉमेडी फिल्म शिवाजी और लया स्टारर है. कहानी एक मिडिल-क्लास परिवार के इर्द‑गिर्द घूमती है, जो घर में एक रहस्यमय मौत के बाद अचानक अराजकता में फंस जाता है. यह फिल्म पहले सीधे OTT पर ETV Win के लिए रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में थिएटर में भी आई. अब यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध हो गई है.

यह भी पढ़ें: Friday OTT Releases: इस शुक्रवार घर को बनाइए मिनी सिनेमा हॉल, OTT पर देखें नई फिल्में और सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >