Friday Releases: इस शुक्रवार फुल ऑन एंटरटेनमेंट की गारंटी, थियेटर्स में देखें ये 5 धांसू फिल्में

Friday Releases: वीकेंड आने वाला है. ऐसे में ओटीटी से लेकर सिनेमाघरों में इस हफ्ते एंटरटेनमेंट की कोई कमी नहीं होगी, क्योंकि कई धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही है, जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधे रखेगी. इस वीक दर्शक थियेटर्स में कई धांसू फिल्में एंजॉय कर सकते हैं. लिस्ट में मां से लेकर कन्नप्पा तक शामिल है.

Friday Releases: सिनेमाई सप्ताहांत के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में कई रोमांचक फिल्में रिलीज होने वाली है, जो दर्शकों को एंटरटेनमेंट के साथ रोमांचकारी थ्रिलर और डर का एहसास भी करवाएगी. सितारों से सजी बॉलीवुड फिल्मों से लेकर हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर तक, आइये जानते हैं हाउसफुल 5 और सितारे जमीन पर के अलावा आप और क्या-क्या देख सकते हैं.

कन्नप्पा

मुकेश कुमार सिंह की ओर से निर्देशित यह तेलुगु पौराणिक एक्शन ड्रामा भगवान शिव के भक्त कन्नप्पा की कथा पर आधारित है. फिल्म में मोहन बुबू, अर्पित रांका, आर. सरथकुमार, शिव बालाजी, ब्रह्मानंदम, कौशल मंडा और राहुल माधव के साथ विष्णु मांचू मुख्य भूमिका में हैं. स्टोरीलाइन त्याग, आस्था और मुक्ति के विषयों पर आधारित है.

मां

यह पौराणिक हॉरर फिल्म एक मां के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बेटी को राक्षसी अभिशाप से बचाने के लिए चरम सीमा तक जाती है और देवी काली में बदल जाती है. फिल्म में काजोल मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ खेरिन शर्मा, रोनित रॉय और इंद्रनील सेनगुप्ता भी हैं.

F1: द मूवी

ब्रैड पिट की मोस्ट अवेटेड फिल्म F1 इस शुक्रवार, 27 जून को रिलीज हो रही है. जोसेफ कोसिंस्की की ओरसे निर्देशित यह फिल्म फॉर्मूला वन वर्ल्ड चैंपियनशिप पर आधारित है और इसे FIA, इसकी शासी संस्था के सहयोग से बनाया गया है. ब्रैड पिट के अलावा, फिल्म में डैमसन इदरीस, टोबियास मेंजीज, केरी कॉन्डन और जेवियर बार्डेम भी हैं.

निकिता रॉय

कुश एस सिन्हा की ओर से निर्देशित इस सुपरनैचुरल थ्रिलर फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में हैं. साथ ही परेश रावल, सुहैल नैयर और अर्जुन रामपाल भी हैं.

मार्गन

इस तमिल क्राइम थ्रिलर में विजय एंथनी मुख्य भूमिका में हैं. यह फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है और एक पुलिस अधिकारी की कहानी है, जो युवा लड़कियों को निशाना बनाने वाले एक सीरियल किलर की तलाश करता है.

यह भी पढ़ें- War 2: ऋतिक-जूनियर एनटीआर के साथ एक्शन मोड में दिखी कियारा आडवाणी, नया पोस्टर देख फैंस बोले- सुपरहिट…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >