Free Thriller Movies: इन थ्रिलर फिल्मों को देखकर हिल जाएगा दिमाग, चौथी वाली का क्लाइमेक्स तो सोच से परे

Free Thriller Movies: आज हम आपको यूट्यूब पर मौजूद एक से बढ़कर एक थ्रिलर मूवीज बताएंगे, जिसे आप फ्री में एंजॉय कर सकते हैं. इसके क्लाइमैक्स देखकर आपका माथा चकरा जाएगा.

Free Thriller Movies: अगर आप थ्रिलर मूवीज देखने के शौकीन हैं और काफी समय से ऐसी फिल्मों की तलाश में हैं, जो हर सीन में आपको चौंका दें, तो आपकी तलाश खत्म हुई. आज हम आपको यूट्यूब पर मौजूद कुछ जबरदस्त थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट देने जा रहे हैं, जिन्हें देखने के लिए आपको दिमाग का घोड़े दोरानें पड़ेंगे. इन फिल्मों की सस्पेंस, ट्विस्ट और टेंशन इतनी जबरजस्त है कि आपको हर पल स्क्रीन से चिपकाए रखेगी. खासकर चौथी वाली तो ऐसी है, जिसने भी देखी, उसका दिमाग हिल गया.

शटर आइलैंड

लियोनार्डो डिकैप्रियो की शटर आइलैंड एक जबरदस्त साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जो आपको हर पल सोचने पर मजबूर कर देगी. कहानी एक यूएस मार्शल टेडी डेनियल्स (लियोनार्डो डिकैप्रियो) की है, जो एक मानसिक अस्पताल से गायब हुई महिला कैदी की तलाश में आता है. लेकिन जैसे-जैसे वह मामले की गहराई में जाता है, उसे एहसास होता है कि इस जगह पर कोई बहुत बड़ा और खतरनाक राज छुपा है.

टी3एन

यह फिल्म एक दादा (अमिताभ बच्चन) की कहानी है, जिसका पोता अचानक लापता हो जाता है. पुलिस केस को बंद कर देती है, लेकिन दादा हार नहीं मानता और खुद जांच में जुट जाता है. इस मिशन में उसकी मदद एक पुलिस अफसर (नवाजुद्दीन सिद्दीकी) और एक महिला पुलिसकर्मी (विद्या बालन) करती हैं. फिल्म धीरे-धीरे अपने रहस्य खोलती है और आपको अंत तक बांधे रखती है.

ग्रेविटी

सैंड्रा बुलॉक और जॉर्ज क्लूनी की यह फिल्म एक बेहद तनाव भरी यात्रा पर ले जाती है. कहानी में दो एस्ट्रोनॉट्स स्पेस में फंस जाते हैं, जब उनके स्पेसशिप को नुकसान पहुंचता है. अब उनके पास कोई सहारा नहीं, कोई मदद नहीं, बस अंतरिक्ष की ठंडी, अंधेरी दुनिया. यह फिल्म आपको सांस रोकने पर मजबूर कर देगी, खासकर उसके वर्चुअल सिनेमैटिक इफेक्ट्स आपको महसूस कराएंगे कि आप खुद भी स्पेस में फंस गए हैं.

गेम ओवर

गेम ओवर एक साइकॉलजिकल थ्रिलर-हॉरर फिल्म है, जिसमें तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं. यह कहानी एक ऐसी लड़की की है, जो वीडियो गेम डिजाइनर है और पीटीएसडी (पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर) से जूझ रही होती है, लेकिन जब उसके घर में अजीब घटनाएं होने लगती हैं, तो उसे समझ में आता है कि यह सब सिर्फ एक कल्पना नहीं बल्कि असली खतरा है. अगर आपको हॉरर और माइंड-गेम वाली कहानियां पसंद हैं, तो यह फिल्म आपके लिए परफेक्ट है.

बैगमैन

बैगमैन एक रहस्यमयी और डरावनी कहानी है, जिसमें एक आदमी को अजीबोगरीब घटनाओं का सामना करना पड़ता है. यह फिल्म धीरे-धीरे आपको डर की गहराई तक ले जाती है और अंत तक आपको सोचने पर मजबूर करती है कि असली विलेन कौन है. हॉरर और थ्रिलर का जबरदस्त मिश्रण होने की वजह से इसे देखने का अलग ही मजा है.

पीहू

पीहू एक अनोखी थ्रिलर फिल्म है, जो एक बच्ची की कहानी बताती है, जो घर में अकेली फंस जाती है. फिल्म की सबसे डरावनी बात यह है कि यह किसी भूत-प्रेत या हत्यारे की कहानी नहीं, बल्कि एक छोटे बच्चे की असली परेशानी को दिखाती है.

लुप्त

लुप्त एक हॉरर-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें हर्ष तंडन (जावेद जाफरी) अपने परिवार के साथ छुट्टियों पर जाता है, लेकिन यह सफर जल्द ही खौफनाक मोड़ ले लेता है, जब अजीब घटनाएं होने लगती हैं.धीरे-धीरे उन्हें एहसास होता है कि कोई अनदेखी शक्ति उनके साथ है. सस्पेंस, डरावना माहौल और ट्विस्ट से भरी यह फिल्म थ्रिल लवर्स के लिए परफेक्ट चॉइस है.

यह भी पढ़ें- Sikandar Box Office Report: फुस्स हुई सिकंदर, इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ने में रही नाकमयाब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >