Film Releases: वीकेंड में सिर्फ घूमकर न करें बर्बाद, सिनेमाघरों में देखें ये नई रिलीज धांसू फिल्में

Film Releases: सिनेमाघरों में इस हफ्ते कई फिल्में रिलीज होने वाली है. कॉमेडी से लेकर एक्शन थ्रिलर तक, आपके वीकेंड को मजेदार बना देगा. लिस्ट में सिकंदर से लेकर L2: एम्पुरान शामिल है.

Film Releases: बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक, नई फिल्में हर महीने रिलीज होती रहती है. हर बार दर्शक नई कहानियों को देखना पसंद करते है. इस हफ्ते भी आपको धमाकेदार एक्शन थ्रिलर और दिल छू लेने वाली कहानियां देखने को मिलेगी. लिस्ट में सिकंदर से लेकर L2: एम्पुरान शामिल है.

सिकंदर

30 मार्च यानी रविवार को सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर सिकंदर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में जबरदस्त एक्शन के साथ ढेर सारा सस्पेंस देखने को मिलेगा. फिल्म का संगीत प्रीतम ने दिया है और संपादन विवेक हर्शन ने किया है.

L2: एम्पुरान

मोहनलाल अभिनीत यह फिल्म 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म लुसिफर की दूसरी किस्त है. इस फिल्म में मोहनलाल, टोविनो थॉमस, पृथ्वीराज सुकुमारन, सूरज वेंजरामूडु, मंजू वारियर, इंद्रजीत सुकुमारन और जेरोम फ्लिन मुख्य कलाकार है. फिल्म का निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया है.

द डिप्लोमैट

शिवम नायर की ओर से निर्देशित यह फिल्म 14 मार्च को रिलीज हो चुकी है. जॉन अब्राहम अभिनीत द डिप्लोमैट को रिलीज के बाद दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. इस थ्रिलर फिल्म में जॉन इस्लामाबाद में भारत के उप उच्चायुक्त जेपी सिंह के किरदार में नजर आ रहे है. जॉन के साथ सादिया खतीब, कुमुद मिश्रा, शारिब हाशमी, जगजीत संधू जैसे कलाकार भी है.

स्नो व्हाइट

गैल गैडोट और रेचल जेग्लर की स्नो व्हाइट 1937 की क्लासिक फिल्म का लाइव-एक्शन म्यूजिकल रीइमेजिनेशन है. इसमें बैशफुल, ग्रम्पी, हैप्पी, डॉक, डोपी, स्लीपी और स्नीजी जैसे कलाकार हैं. मार्क वेब की ओर से निर्देशित और ग्रेटा गेरविग और एरिन क्रेसिडा विल्सन की ओर से लिखित, इस फंतासी फिल्म में मार्टिन क्लेबा, एंड्रयू बर्नैप और एंसु काबिया जैसे स्टार-स्टडेड कलाकार सहायक भूमिकाओं में हैं.

वीरा धीरा सूरन

एसयू अरुण कुमार की ओर से निर्देशित यह फिल्म एक हार्डकोर एक्शन थ्रिलर है, जो एक साधारण व्यक्ति की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अनजाने में अपराध के जाल में फंस जाता है. गैंगस्टर ड्रामा 27 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah को मिल गई नई दयाबेन, शूटिंग हुई शुरू, दिशा वकानी का कटा पत्ता

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >