हैदराबाद के पबों में देर रात संगीत पर प्रतिबंध को फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने बताया तालिबानीकरण

फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने हैदराबाद में पबों में रात के 10 बजे के बाद संगीत पर प्रतिबंध को हैदराबाद का तालिबानीकरण करार दिया है. उन्होंने अचरज जताते हुए कहा है कि उन्हें नहीं पता था कि हैदराबाद में तालिबान की शैली में शासन किया जा रहा है.

फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने हैदराबाद में पबों में रात के 10 बजे के बाद संगीत पर प्रतिबंध को हैदराबाद का तालिबानीकरण करार दिया है. डेक्कन क्रॉनिकल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म निर्माता ने हैरानी जताते हुए कहा है कि दिन की कड़ी मेहनत के बाद युवा लोग ‘थोड़ा मजा’ क्यों नहीं कर सकते. उन्होंने अचरज जताते हुए कहा है कि उन्हें नहीं पता था कि हैदराबाद में तालिबान की शैली में शासन किया जा रहा है.

राम गोपाल वर्मा ने इसको लेकर एक ट्वीट भी किया है जिसमें उन्होंने कहा है कि रात 10 बजे के पब में किसी तरह का म्यूजिक नहीं बज रहा था. जिसके लेकर उन्होंने अचरज जताया है. गौरतलब है कि अनुमत डेसिबल स्तर से अधिक ऊंचे स्वर में म्यूजिक बजाने पर तेलंगाना उच्च न्यायालय ने पब प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है. कोर्ट ने हैदराबाद शहर, राचकोंडा और साइबराबाद के पुलिस आयुक्तों को यह निर्देश दिया है.

राम गोपाल वर्मा ने ट्विटर पर यह भी कहा कि वो ध्वनि प्रदूषण को समझ सकते हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि यह भी समझें कि जब तक कोई काम से घर वापस आता है, तरोताजा हो जाता है, कपड़े पहनता है और पब तक पहुंचने के लिए वापस ड्राइव करता है, तब तक लगभग 10 बजे होंगे और फिर कोई संगीत नहीं होगा.

गौरतलब है कि तेलंगाना उच्च न्यायालय के जज, जस्टिस के ललिता ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए आदेश जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि पबों में रात 10 बजे के बाद तेज आवाज में म्यूजिक बजाने पर प्रतिबंध होगा. पुलिस को आदेश देते हुए कोर्ट ने कहा था कि नियमों का उल्लंघन करने वाले पबों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाये. कोर्ट ने हैदराबाद, साइबराबाद और रचकुंडा के पुलिस आयुक्तों को नियमों का उल्लंघन करने वाले पबों के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया था.

Also Read: देश में वंदे भारत की तर्ज पर चलेगी फ्रेट ईएमयू, जानिए क्या है सुपरफास्ट पार्सल सेवा ट्रेन की खासियत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >