Fact Check: नेहा कक्कड़ हुई गिरफ्तार, हाथ में हथकड़ी लगाए तसवीरें वायरल, जानें सच्चाई

Fact Check: बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ की कुछ तसवीरें वायरल हो रही है. इसमें देखा जा सकता है कि उनके हाथों में हथकड़ी लगी हुई है. आइये जानते हैं वायरल हो रही तसवीर के पीछे की सच्चाई क्या है.

Fact Check: लोकप्रिय गायिका नेहा कक्कड़ के फैंस उस समय हैरान रह गए, जब उनकी गिरफ्तारी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं. वायरल क्लिक्स में नेहा को रोते हुए एक पुलिसकर्मी के साथ जाते हुए देखा जा सकता है. उनके हाथों में हथकड़ी भी लगी हुई है. फोटो तेजी से वायरल हो रही है. फैंस यह समझ नहीं पा रहे हैं कि उन्हें किस जुर्म में गिरफ्तार किया गया है. आइये जानते हैं तसवीर के पीछे की सच्चाई क्या है.

नेहा कक्कड़ की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल

नेहा की वायरल हो रही तसवीर को एक कैप्शन के साथ शेयर किया गया. जिसमें लिखा था, ”नेहा कक्कड़ के करियर का दुखद अंत!” आज सुबह की खबर सभी भारतीयों के लिए एक सदमा थी!” हालांकि, तस्वीरें शेयर होने के कुछ देर बाद ही पता चल गया कि ये फर्जी हैं. वायरल तस्वीरें AI की ओर से तैयार की गई हैं. असली तसवीर में कोई और महिला है, जिसे गिरफ्तार किया गया है. वायरल क्लिक में महिला का चेहरा नेहा कक्कड़ के चेहरे से बदल दिया गया था.

नेहा कक्कड़ ने इन फेमस सॉन्ग्स को दी आवाज

नेहा कक्कड़ ने बॉलीवुड में बतौर कोरस सिंगर फिल्म मीराबाई, नॉट आउट से डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने कुछ सबसे लोकप्रिय गाने गाए, जिनमें ‘सेकेंड हैंड जवानी’, ‘सनी सनी’, ‘लंदन ठुमकदा’, ‘कर गई चुल्ल’, ‘काला चश्मा’ और ‘गर्मी’ शामिल हैं. वह इंडियन आइडल और सुपरस्टार सिंगर जैसे शो की जज भी रह चुकी हैं. साल 2020 में नेहा ने सिंगर रोहनप्रीत सिंह से दिल्ली में शादी की. हालांकि, 2024 में, उनके तलाक की अफवाहों ने सुर्खियां बटोरीं और सभी को चौंका दिया. बाद में ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में, रोहनप्रीत ने रूमर्स पर बात की और कहा कि यह सब अफवाह है. हम लोग अपनी लाइफ में काफी खुश हैं.

यह भी पढ़ें- Neha Kakkar संग तलाक की खबरों पर रोहनप्रीत ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अपने हिसाब से जीना…

यह भी पढ़ें- Neha Kakkar Birthday: शाहरुख खान के इस एल्बम से बनी रातों रात स्टार, आज हैं करोड़ों की मालकिन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >