Fact Check: हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल ने Pushpa 2 में निभाया था ये रोल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तसवीर

Fact Check: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 कमाई के मामले में हर दिन रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म के कई सीन्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जिसमें कहा जा रहा है कि भारतीय क्रिकेटर क्रुणाल पंड्या ने डेब्यू किया है.

Fact Check: पुष्पा 2 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म ने 6 दिनों में वर्ल्डवाइड 900 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. एक्शन ड्रामा में अल्लू अर्जुन और फहाद फसल के एक्शन सीक्वेंस की हर तरफ चर्चा हो रही है. हालांकि अब सोशल मीडिया पर नेटिजन्स का कहना है कि भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पाड्या के भाई क्रुणाल पंड्या ने मूवी में कैमियो किया है. आइये जानते हैं क्या है इस वायरल खबर के पीछे की सच्चाई.

क्या पुष्पा 2 में क्रुणाल पंड्या

दरअसल तारक पोनप्पा ने फिल्म में बुग्गी रेड्डी की भूमिका निभाई है, जो केंद्रीय मंत्री कोगतम वीरा प्रताप रेड्डी के भतीजे हैं. उनके खतरनाक लुक की चर्चा सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से हो रही है. हालांकि फैंस उनकी पहचान नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें लग रहा है कि ये क्रुणाल पंड्या है. सोशल मीडिया यूजर्स का मानने है कि और क्रुणाल के लुक्स काफी मिलते-जुलते हैं. एक यूजर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, ”डीएसपी सिराज और क्रुणाल पंड्या पुष्पा 2 में बहुत अच्छे थे.” दूसरे यूजर ने लिखा, ”कृणाल ने जबरदस्त एक्टिंग की है… मजा आ गया देखकर.”

बुग्गा रेड्डी बनकर चमके तारक

कन्नड़ फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता तारक पोनप्पा ने पुष्पा 2 में कैमियो किया. ‘बुग्गा रेड्डी’ के किरदार में दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया. इस बीच क्रुणाल पंड्या क्रिकेट के अपने सफर में व्यस्त हैं. लखनऊ सुपर जायंट्स संग दो सफल वर्षों के बाद, उन्हें हाल ही में आईपीएल 2025 की नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खरीदा गया.

Also Read- Pushpa 2 Box Office Day 6: अल्लू अर्जुन की फिल्म की कमाई में आई गिरावट, 6 दिनों में किया इतना कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >