Elvish Yadav मामले पर हरियाणा के CM खट्टर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर वो दोषी पाया जाता है तो…

बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव इन दिनों सुर्खियों में है. नोएडा पुलिस ने एल्विश समेत छह लोगों के खिलाफ रेव पार्टी में कथित तौर पर सांप के जहर का इस्तेमाल करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की. इस बीच हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने एल्विश को लेकर बड़ी बात कही.

1 / 1
Elvish Yadav मामले पर हरियाणा के CM खट्टर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर वो दोषी पाया जाता है तो…
फुल स्क्रीन में देखें

Elvish Yadav मामले पर हरियाणा के CM खट्टर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर वो दोषी पाया जाता है तो…

Elvish Yadav मामले पर हरियाणा के CM खट्टर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर वो दोषी पाया जाता है तो…

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव हाल ही में चर्चा में आ गए. नोएडा सेक्टर 49 में 3 नंवबर को एक रेव पार्टी के मामले में एल्विश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई.

रेव पार्टी में ड्रग्स विभाग, वन विभाग और नोएडा पुलिस की संयुक्त छापेमारी के बाद एल्विश के पांच सहयोगियों राहुल, टीटूनाथ, नारायण, रविनाथ और जयकरण को भी हिरासत में लिया गया था.

एल्विश के खिलाफ दर्ज एफआईआर से संबंधित मामले पर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा, “पुलिस मामले में कार्रवाई करेगी. हमें इसमें कुछ नहीं कहना है. अगर उसकी गलती है, तो उसे दंडित किया जाएगा.”

एफआईआर कॉपी में आरोप लगाया गया कि ये लोग रेव पार्टियों के दौरान सांप और सांप के जहर का इस्तेमाल कर रहे थे. इस मामले की शुरुआत और पैरवी भाजपा नेता मेनका गांधी के एनजीओ ने की थी.

एल्विश ने अपने सभी आरोपों से इनकार करते हुए एक वीडियो बयान जारी कर कहा, ‘मैं सीएम योगी और पुलिस से कहना चाहता हूं कि मेरी एक पर्सेंट भी इन्वॉल्मेंट मिल जाती है तो जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हूं. मीडिया मेरा नाम खराब ना करे. जो भी आरोप लग रहे हैं कि उनसे मेरा कोई लेना देना नहीं.’

एल्विश ने भाजपा सांसद मेनका गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करने की बात कही है. एल्विश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि वो जल्द ही मेनका गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करवाने वाले हैं.

वीडियो में एल्विश कहते दिख रहे हैं, हम पर तो इल्जाम लगा दिया. मेनका गांधी ने तो मुझे सांपों का सरगना कहा है. पता नहीं ये होता क्या है. होता होगा कुछ. एक मानहानि का केस आएगा. ऐसे नहीं छोड़ने वाला हूं.

एल्विश की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है. एल्विश ने 2016 में अपना पहला वीडियो “हाउ वॉयस टेक सेल्फी” के साथ अपने YouTube करियर की शुरुआत की. तब से उन्होंने अपने मुख्य यूट्यूब चैनल पर 10 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर और अपने दूसरे चैनल, “एल्विश यादव ब्लॉक्स” पर 4.71 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर बनाए हैं.

एल्विश का जन्म 1997 में हरियाणा में राम अवतार सिंह यादव और सुषमा यादव के घर हुआ था. जबकि उनकी मां एक गृहिणी हैं, उनके पिता एक कॉलेज लेक्चरर हैं. उनकी एक बड़ी बहन कोमल यादव भी हैं.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एल्विश ने अपनी स्कूली शिक्षा गुरुग्राम के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल से पूरी की. वह दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज गए, जहां उन्होंने बैचलर ऑफ कॉमर्स की डिग्री हासिल की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >