प्रिंस नरूला संग लड़ाई पर गौतम गुलाटी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं उनका दोहरा व्यक्तित्व देख…

टीवी एक्टर गौतम गुलाटी इन-दिनों रोडीज 19 में गैंग लीडर के तौर पर नजर आ रहे हैं. अब एक्टर ने प्रिंस नरूला संग अपनी लड़ाई पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा, मैंने रोडीज में उनका दोहरा व्यक्तित्व देखा, मेरी उपस्थिति उनके लिए एक समस्या बन रही हैं.

टीवी एक्टर गौतम गुलाटी इन-दिनों रोडीज 19 में नजर आ रहे हैं. उन्होंने 17 साल पहले अपने रोडीज ऑडिशन को याद करते हुए कहा, “हालांकि मेरा ऑडिशन अच्छा रहा था, लेकिन मुझे फिर भी रिजेक्ट कर दिया गया. इसलिए, जब निर्माताओं ने मुझे जज के रूप में शो का ऑफर दिया, तो इसे तुरंत हां कह दिया था.

रोडीज-19 में गौतम गुलाटी के साथ रिया चक्रवर्ती और प्रिंस नरूला भी नजर आ रहे हैं. हालांकि शो में तीनों की अनबन की खबरें आती रहती हैं. अब प्रिंस के साथ अपने झगड़े के बारे में बात करते हुए गौतम कहते हैं, ”मुझे समझ नहीं आता कि उनको मुझसे क्या प्रोब्लम है.

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए गौतम ने कहा, मैं उन्हें पसंद करता था, लेकिन उससे पहले मैंने उनका दोहरा व्यक्तित्व देखा था. वह गुस्सैल हैं और नये गैंग लीडर को पसंद नहीं करते हैं. जब तक संभव हुआ, मैंने उनके अभद्र व्यवहार को नज़रअंदाज किया, लेकिन जब वह हद से आगे बढ़ गये, तो मैंने चैनल से चर्चा की.

गौतम ने कहा कि प्रिंस को समझाने के लिए सलमान खान ने भी फोन किया और कहा कि उन्हें जज के रूप में नियुक्त किया गया है और उन्हें जज की तरह काम करना चाहिए. जिसके बाद वह मेरे साथ नॉर्मल हो गये.

शोबिज में अपनी यात्रा के बारे में बात करते हुए, बिग बॉस 8 विजेता ने कहा, मैं काम के लिए बेताब नहीं हूं और मात्रा से अधिक गुणवत्ता को प्राथमिकता देता हूं. हर कोई जानता है कि किसी बाहरी व्यक्ति के लिए फिल्मों में सफलता हासिल करना कितना मुश्किल होता है. हालांकि मैं मेहनत कर रहा हूं.

ओटीटी को लेकर गौतम गुलाटी ने कहा, मैं कुछ स्क्रिप्ट पढ़ रहा हूं और उम्मीद है कि जल्द ही किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नजर आऊंगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >