टूटी दीपिका कक्कड़ की पहली शादी, फिर शोएब से किया निकाह, यूजर्स ने इस वजह से किया था एक्ट्रेस को खूब ट्रोल

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम जल्द ही माता-पिता बनने वाले है. कपल ने ये गुडन्यूज फैंस के साथ शेयर की है. शादी के पांच साल बाद एक्ट्रेस मां बनने जा रही है. दीपिका की जिंदगी में अभी खुशियां ही खुशियां है, लेकिन एक समय में उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी मुश्किलें देखी है.

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम के लिए ये समय खुशियों भरा है. शोएब ने एक फोटो शेयर कर बताया कि वो जल्द ही माता-पिता बनने वाले है. एक्ट्रेस पांच साल बाद मां बन रही है.

दीपिका की जिंदगी अभी खुशियों से भरी हुई है, लेकिन एक समय उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में काफी दुख झेला है. एक्ट्रेस ने 2013 में रौनक सैम्सन से शादी की थी, जो एक पायलट थे. साल 2015 अब्यूसिव मैरिज की वजह से एक्ट्रेस ने रौनक से तलाक ले लिया था.

दीपिका जब शादीशुदा जिंदगी में मुश्किल झेल रही थी तब शोएब इब्राहिम ने उनकी काफी मदद की थी. दोनों उस समय ‘ससुराल सिमर का’ शो कर रहे थे. जिसके बाद पहले वो दोस्त बने और उनके बीच प्यार जगा. साल 2018 में एक्ट्रेस ने शोएब से शादी की.

दीपिका और शोएब की शादी ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा था. शादी के लिए दीपिका ने इस्लाम धर्म अपनाया और फैजा बन गई. धर्म परिवर्तन की वजह से यूजर्स ने उन्हें काफी सोशल मीडिया पर ट्रोल किया. लेकिन हर बार दीपिका ने ट्रोलर्स को अपने जवाब से बोलती बंद कर दी.

शोएब इब्राहिम ने बताया कि पिछले साल उनकी पत्नी दीपिका का मिसकैरेज हुआ था. इस वजह से वो काफी दुखी थी. इस गम को भुलाने में उन्हें काफी वक्त लगा. जिस वजह से प्रेग्नेंसी के बारे में इस बार तीन महीने के बाद गुडन्यूज फैंस को बताई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >