बिग बॉस ओटीटी 2 के बाद इन स्टार्स की चमकी किस्मत, खरीदी ये महंगी चीजें

बिग बॉस ओटीटी 2 के कंटेस्टेंट किसी न किसी वजह से अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं. रियालिटी शो के बाद उनमें से कई लोगों ने काफी महंगी चीजें खरीदी थी, जिसने सोशल मीडिया पर काफी बज क्रिएट किया था.

बिग बॉस ओटीटी 2 काफी पॉपुलर हुआ था. इस सीजन के कंटेस्टेंट आज भी किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोरते हैं. जहां एल्विश यादव ने हाल ही में एक चमचमाती गाड़ी खरीदी, वहीं मनीषा रानी ने भी बिहार में करोड़ों की जमीन खरीदी थी.

Elvish yadav

एल्विश यादव
एल्विश यादव अपने स्वैग को लेकर अक्सर लाइमलाइट में बने रहते हैं. अब यूट्यूबर ने ब्लैक कलर की मर्सिडीज जी-वैगन खरीदी है, जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

Manisha rani

मनीषा रानी
झलक दिखला जा 11 की विजेता मनीषा रानी ने हाल ही में बिहार में एक जमीन खरीदा है, जिसमें वह अपने सपनों का घर बनाएंगी. प्रोपर्टी का वीडियो शेयर करते हुए मनीषा ने कहा था कि वह अब करोड़पति बन चुकी हैं.

Manisha rani

इससे पहले मनीषा रानी ने एक शानदार ब्लैक मर्सिडीज खरीदी है. उन्होंने लग्जरी कार की वीडियो शेयर की और लिखा, “सपने इतने दूर नहीं हैं, आखिरकार मुझे पहली कार मिल गई.”

Jiya shankar

जिया शंकर
बिग बॉस ओटीटी 2 के बाद जिया ने लगभग 1.5 करोड़ रुपये की शानदार बीएमडब्ल्यू कार खरीदी थी. अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर अपनी कार की कई तस्वीरें और वीडियो साझा कीं. एक्ट्रेस को कई बार खुद ड्राइव करते हुए देखा जा सकता है.

Palak purswani

पलक पुरसवानी
पलक, जो पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा थीं, ने हाल ही में खुद को एक कार गिफ्ट की है. उन्होंने एमजी कॉमेट ईवी कार ली. इसकी फोटोज एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी.

Abhishek malhan

अभिषेक मल्हान
अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान के तो क्या कहने.. उन्होंने हाल ही में अपने सपनों का घर खरीदा है. यूट्यूबर ने यह घर अपने भाई निश्चय के साथ मिलकर खरीदा है. इन दोनों ने एक यूट्यूब व्लॉग में अपने खूबसूरत घर की झलक दिखाई. उनके महंगे घर में एक गेमिंग रूम, खूबसूरत बेडरूम से लेकर सिनेमा हॉल तक शामिल है.

Pooja bhatt

पूजा भट्ट
पूजा भट्ट के पास ऑडी Q7 और टोयोटा फॉर्च्यूनर कार है. अभिनेत्री एक बहुत ही लैविश लाइफस्टाइल जीती हैं. उनका एक फॉर्म हाउस है, जहां वह क्वॉलिटी टाइम स्पेंट करती है.

Read Also- Elvish Yadav के गैराज में आई मर्सिडीज कार, सोशल मीडिया पर वीडियो किया पोस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >