Elvish Yadav: वैलेंटाइन से पहले एलवीश यादव ने किया रिलेशनशिप कन्फर्म, बोले- मेरी जिंदगी में एक…, देखें VIDEO

Elvish Yadav: कलर्स टीवी के पॉपुलर टीवी रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ 2' का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें एलवीश यादव अपने रिलेशनशिप बारें में खुलकर बातें करते हुए नजर आए हैं.

Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर और पॉपुलर यूट्यूबर एलवीश यादव अपने बेबाक और चुलबुले अंदाज के लिए जाने जाते हैं. इन दिनों वह कलर्स टीवी के पॉपुलर टीवी रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ 2’ में नजर आ रहे हैं. इस शो में सेलेब्स अपने कुकिंग टैलेंट और हंसी मजाक करते हुए दिखाई पड़ते हैं. इसी बीच अब एलवीश ने पहली बार नेशनल टीवी पर अपने रिलेशनशिप के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने शो में खुलकर बताया है कि उनके पास पार्टनर है. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है और फैंस की प्रतिक्रिया बटोर रहा है.

यहां देखें प्रोमो-

एलवीश ने किया रिलेशनशिप कन्फर्म

इंस्टाग्राम हैंडल कलर्स टीवी पर बीते दिन ‘लाफ्टर शेफ 2’ का एक प्रोमो सामने आया, जिसमें एलवीश अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए नजर आए हैं. प्रोमो वीडियो की शुरुआत में भारती पूछती हैं कि ‘प्यार का महीना शुरू हो चूक है, तो बताइए कि प्यार क्या है? इसके बाद वह एलवीश से कहती हैं कि ‘एलवीश से पूछते हैं, जिनकी बहुत बड़ी आर्मी है, क्या आपने कभी प्यार में बॉर्डर तोड़ा? या किसी की अंखियों की गोली खाई.’ इसपर एलवीश जवाब देते हुए बोलते हैं कि ‘मेरा मानना है कि पार्टनर एक ही होना चाहिए.’

‘मेरी जिंदगी में भी एक…’

एलवीश की बातें सुनकर अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन कहते हैं कि ‘एक समय पर एक ही पार्टनर होता है.’ विक्की की बातें सुनकर एलवीश फिर कहते हैं, ‘एक समय पर भी एक ही होना चाहिए और एक लाइफ में भी एक ही होना चाहिए. मेरी जिंदगी में भी एक है.’ एलवीश की बातें सुनकर सब हैरान रह जाते हैं और फिर एलवीश से उनकी पार्टनर पूछते हैं, लेकिन एलवीश हंसी मजाक में ताल देते हैं और प्रोमो खत्म हो जाता है.

यह भी पढ़े: Viral Video: महाकुंभ में यूपी पुलिस के सामने ही अल्लू अर्जुन बोलने लगे- झुकेगा नहीं पुष्पा, वायरल वीडियो ने उड़ाए सबके होश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >