Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi की दोबारा वापसी पर एकता कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- उस ऐतिहासिक टीआरपी…

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: एकता कपूर का ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ 25 साल बाद लौट रहा है. जिसमें एक बार फिर तुसली वीरानी के किरदार में स्मृति ईरानी और मिहिर वीरानी के रोल में अमर उपाध्याय हैं. अब एकता ने इसे दोबारा लाने के पीछे की वजह का खुलासा किया है.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: टीवी इतिहास के सबसे आइकॉनिक शोज में से एक, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ अब सीजन 2 के साथ दोबारा लौट रहा है. सालों तक दर्शकों के दिलों पर राज करने के बाद, स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय की जोड़ी एक बार फिर टीवी स्क्रीन पर नजर आने वाली है. शो का फर्स्ट लुक प्रोमो जारी हो चुका है, जिसमें तुलसी एक बार फिर अपनी साड़ी और गंभीर अंदाज में दिखाई दे रही हैं.

इस बीच अब एकता कपूर ने शो की वापसी को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि आखिर क्यों 25 साल बाद दोबारा ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ को लाने का फैसला किया.

‘उन यादों से कभी जीता नहीं जा सकता…’

उन्होंने इंस्टाग्राम पर क्यों ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’? क्यों अब? टाइटल से एक लंबा चौड़ा स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें लिखा, जब ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के 25 साल पुरे होने को आए और इसे फिर से टीवी पर प्रसारित करने की बातें उठने लगी, तो मेरी पहली प्रतिक्रिया थी “नहीं! बिलकुल नहीं!” मैं क्यों उस पुरानी याद को छेड़ना चाहूंगी. जो लोग पुरानी याद को समझते हैं, वह जानते हैं कि उन यादों से कभी जीता नहीं जा सकता. वह हमेशा प्रधान रही हैं और रहेंगी.’

उन्होंने आगे कहा, हम अपने बचपन को जैसे याद करते हैं और वह असल में जैसा रहा है, दोनों में फर्क है और रहेगा भी. टीवी का परिदृश्य अब बहुत बदल चुका है. एक दौर था जब मात्र 9 शहरों में हमारे दर्शकों की संख्या बेटी हुई थी. और आज वही संख्या कई अलग अलग टकड़ों में बंट गई है, अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर फैल चुकी है.

‘भारतीयघरों की महिलाओं को एक आवाज दी…’

एकता ने पोस्ट में शो के इम्पोर्टेंस के बारे में सवाल करते हुए लिखा, “क्या ये ‘क्योंकि’ की उस विरासत को संभाल पाएंगे? उस ऐतिहासिक टीआरपी को, जो फिर कभी किसी और धारावाहिक को नहीं मिली. लेकिन क्या टीआरपी ही उस शो की असली विरासत थी? क्या वो बस अंकों का खेल था? एक इंटरनेशनल संस्था द्वारा किए गए रिसर्च में सामने आया कि इस शो ने भारतीयघरों की महिलाओं को एक आवाज दी.

“2000 से 2005 के बीच पहली बार, महिलाएं घर की बातचीत में हिस्सा लेने लगीं, एक बदलाव जो सीधे तौर पर भारतीय टेलीविजन और खासकर ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और कहानी ‘घर घर की’ से प्रेरित हुआ.”

यह भी पढ़े: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi से 25 साल बाद टीवी पर वापसी पर स्मृति ईरानी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- पार्ट टाइम जॉब…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >