Drashti Dhami Pregnant: मां बनने वाली हैं दृष्टि धामी, हाथ में जूस लेकर खास अंदाज में कपल ने अनाउंस की प्रेग्नेंसी, VIDEO

Drashti Dhami Pregnant: पॉपुलर टेलीविजन एक्ट्रेस दृष्टि धामी के घर किलकारियां गूंजने वाली है. जी हां एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली है. उन्होंने खास अंदाज में फैंस संग बेबी के आने की खुशखबरी दी है. बता दें कि दृष्टि ने बिजनेसमैन नीरज खेमका से शादी की है.

Drashti Dhami Pregnant: टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस दृष्टि धामी और नीरज खेमका के लिए आज बड़ा ही खुशी का दिन है. साल 2015 में शादी करने वाला यह जोड़ा जल्द ही माता-पिता बनने के लिए तैयार है. जी हां, दृष्टि और नीरज के घर में जल्द ही किलकारियां गुंजने वाली है. एक्ट्रेस मां बनने वाली है. कपल ने इंस्टाग्राम पर बेबी आने की खुशखबरी बड़े ही खास अंदाज में फैंस के साथ शेयर की.


दृष्टि धामी और नीरज खेमका ने प्रेग्नेंसी की अनाउंस
दृष्टि धामी और नीरज खेमका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया. इस क्लिप में, कपल को एक पोस्टर पकड़े हुए देखा जा सकता है, जिसमें लिखा है, बेबी कमिंग सून 2024… एक दूसरे क्लिप में कपल जूस पी रहे होते हैं. वहीं उनके हाथ में एक पोस्टर होता है, जिसमें लिखा होता है, “गुलाबी हो सकता है, नीला हो सकता है… हम केवल इतना जानते हैं कि हमारा समय आ गया है! अक्टूबर 2024.” दृष्टि और नीरज अक्टूबर 2024 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे.

Read Also- Bigg Boss OTT 3: क्या जावेद जाफरी बनेंगे अनिल कपूर के शो का हिस्सा, एक्टर ने दिया ये जवाब

Read Also- वेब सीरीज और फिल्में देखकर हो गए हैं बोर… तो OTT पर देख डाले ये पाकिस्तानी ड्रामा, मिलेगा भरपूर एंटरटेनमेंट


दृष्टि धामी को सबने दी बधाई
इस वीडियो के कैप्शन में, कपल ने लिखा, “बहुत दूर नहीं एक आकाशगंगा में, एक छोटा सा विद्रोही हमारी क्रेजी ट्राइब में शामिल हो रहा है… कृपया हमें प्यार, आशीर्वाद, नकद और फ्रेंच फ्राइज भेजें #BabyKOnBoard हम अक्टूबर 2024 का इंतजार नहीं कर सकते.!”जैसे ही इस कपल ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी अनाउंस की. वैसे ही फैंस ने उन्हें बधाई देनी शुरू कर दी. आपको बता दें कि दृष्टि और नीरज की शादी 21 फरवरी 2015 को हुई थी.

Read Also- Do Aur Do Pyaar OTT Release: विद्या बालन की फिल्म इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज, वीकेंड में जरूर करें एंजॉय

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >