Dipika Kakar Health Update: अचानक बिगड़ी दीपिका कक्कड़ की तबीयत, अस्पताल में हुई एडमिट

Dipika Kakar Health Update: टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ को इन-दिनों कई हेल्थ प्रोब्लम्स से गुजरना पड़ रहा है. उनकी तबीयत ठीक नहीं है. अब तेज बुखार होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

Dipika Kakar Health Update: दीपिका कक्कड़ इन-दिनों अपनी तबीयत को लेकर ट्रेंड में है. हाल ही में एक्ट्रेस के पति ने बताया कि उन्हें लीवर में ट्यूमर का पता चला है. जिसके बाद दीपिका को कई बार अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया. अब उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई है. जी हां तेज बुखार होने के कारण उन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाना पड़ा.

तेज बुखार के कारण अस्पताल में एडमिट हुई दीपिका कक्कड़

शोएब इब्राहिम ने अपने हालिया YouTuber व्लॉग में दीपिका के स्वास्थ्य की जानकारी शेयर की. उन्होंने खुलासा किया कि बुखार के कारण अभिनेत्री की सर्जरी में देरी हुई है. अभी वह ठीक होने की कोशिश कर रही है और हॉस्पिटल में ही भर्ती हैं. शोएब ने कहा, “मैं पहले व्यस्त होने के कारण अपडेट नहीं दे पाया था. दीपिका की सर्जरी में थोड़ा टाइम लगेगा. हम इसका इंतजार कर रहे हैं. पिछली बार जब हम अस्पताल गए थे, तो दीपिका ने कुछ टेस्ट करवाए थे और तब से दीपिका ने रुहान से दूरी बनानी शुरू कर दी है.”

103 से भी ज्यादा बुखार में थी दीपिका कक्कड़

उन्होंने आगे कहा, “हमारे सारे टेस्ट हो जाने के बाद दीपिका ने रूहान का दूध पीना बंद कर दिया. उसके बाद हमें सर्जरी के लिए अस्पताल जाना था, लेकिन वह बीमार पड़ गई और उसे तेज बुखार होने लगा. उसका तापमान 103 से भी ज्यादा था. इसके अलावा, उन्हें शरीर में बहुत ज्यादा दर्द हुआ. उन्होंने कई दवाइयां लीं, लेकिन उस दौरान कोई भी असर नहीं कर रहा था.”

26 मई को होगा ट्यूमर का ऑपरेशन

शोएब इब्राहिम ने यह भी बताया कि चूंकि दीपिका अब काफी बेहतर महसूस कर रही हैं, इसलिए डॉक्टर 26 मई को ट्यूमर हटाने के लिए उनकी सर्जरी कर सकते हैं. शोएब ने सभी से दीपिका के लिए प्रार्थना करने का रिक्वेस्ट किया और उम्मीद जताई कि सब कुछ ठीक हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- Friday OTT Releases: इस शुक्रवार नहीं होंगे बोर… अगर देख लेंगे ये धांसू फिल्में-वेब सीरीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >