दीपिका पादुकोण ऑस्कर में गयी या नहीं? रेड कार्पेट वाली तस्वीर की क्या है सच्चाई?

Deepika Padukone In Oscar 2026: ऑस्कर 2026 के दौरान दीपिका पादुकोण की रेड कार्पेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं. चर्चा रही कि भारत की तरफ से इस बार दीपिका ने भी ऑस्कर का हिस्सा रहीं. हालांकि, देखते ही देखते यह खबर किसी और एंगल में बदल गयी. रेड गाउन वाली दीपिका की तस्वीर की सच्चाई क्या है और क्या भारत के किसी फिल्म को इस बार ऑस्कर में जगह मिली? आइए विस्तार से बताते हैं…

Deepika Padukone In Oscar 2026: दुनिया के सबसे बड़े फिल्म अवॉर्ड प्रोग्राम्स में से एक अकेडमी अवार्ड्स का 98वां संस्करण 15 मार्च 2026 को हॉलीवुड लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम में कई इंटरनेशनल स्टार्स के साथ भारत से भी कुछ नामचीन शामिल हुए. इवेंट में प्रियंका चोपड़ा और ईशा अंबानी की मौजूदगी ने भारतीय फैंस का ध्यान खींचा है. इसी बीच सोशल मीडिया पर अचानक दीपिका पादुकोण की एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें वह रेड कार्पेट पर दिखाई दे रही हैं. तस्वीर देखते ही देखते वायरल होने लगी.

क्या सच में ऑस्कर में दिखीं दीपिका?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में दीपिका पादुकोण लाल रंग के स्ट्रैपलेस गाउन में बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं. उनके साथ एक तस्वीर में ईम्मा स्टोन भी दिखाई देती हैं, जिससे लोगों को लगा कि दीपिका इस साल ऑस्कर कार्यक्रम में शामिल हुई थीं. हालांकि, मामला की सच्चाई बाद में सामने आई. दावा किया गया कि ये तस्वीरें असली नहीं हैं. दरअसल, ये तस्वीरें AI की मदद से तैयार की गई हैं. तस्वीरें देखने में बिल्कुल रियल लग रही थीं, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर कई लोग यह मान बैठे कि दीपिका सच में ऑस्कर रेड कार्पेट पर पहुंची थीं. हालांकि, सच्चाई यह रही कि दीपिका इस साल इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं रहीं.

प्रियंका चोपड़ा ने प्रेजेंट किया अवॉर्ड

इस साल ऑस्कर कार्यक्रम में भारत की तरफ से प्रियंका चोपड़ा ने स्पेनिश एक्टर जैवियर बार्डेम के साथ मिलकर बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड पेश किया. 

भारत को नहीं मिला नामांकन

ऑस्कर 2026 में भारतीय सिनेमा के लिए यह साल कुछ खास नहीं रहा. इस बार किसी भी भारतीय फिल्म को ऑस्कर में नामांकन भी नहीं मिला. हालांकि, फिल्म होमबाउंड टॉप-15 की लिस्ट तक पहुंचने में जरूर कामयाब रही, लेकिन आगे की रेस में जगह नहीं बना सकी. इससे भारतीय फिल्म इंडस्ट्री को थोड़ी निराशा जरूर हाथ लगी.

यह भी पढे़ं: बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की खुली धमकी, “माथे में मारेंगे गोली”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >