माधुरी दीक्षित पर दिल हार बैठे थे Dawood Ibrahim, बॉलीवुड अभिनेत्रियों की इन अभिनेत्रियों संग रहा है कनेक्शन

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर कहा जा रहा है कि वह अस्पताल में भर्ती है, उन्हें किसी ने जहर दे दिया था. आज हम आपको दाऊद के बॉलीवुड कनेक्शन के बारे में बताएंगे. साथ ही उनका किन अभिनेत्रियों संग नाम जुड़ा है.

रिपोर्ट के मुताबिक मास्टरमाइंड गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम, को गंभीर हालत में कराची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें अस्पताल के अंदर कड़ी सुरक्षा में रखा जा रहा है और वह अपने फ्लोर पर एकमात्र मरीज हैं. दाऊद का बॉलीवुड से गहरा नाता रहा है. ऐसे में क्या आपको पता है कि 80 और 90 के दशक में, फिल्म इंडस्ट्री में अंडरवर्ल्ड के हस्तक्षेप के दौरान, बॉलीवुड सितारों के माफिया डॉन के साथ संबंध होने की कई अफवाहें और खबरें थीं. हालांकि, एक अभिनेत्री ऐसी भी थी, जिनपर उनका दिल आ गया था. वह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित थीं. बाद खबरें आई कि दाऊद ने माधुरी को दुबई आने का ऑफर भी दिया था. उस वक्त माधुरी एक जाना माना नाम था. उन्होंने मना कर दिया. हालांकि इन बातों की ऑफिशियल पुष्टि कभी नहीं हुई. दाऊद का नाम अभिनेत्री मंदाकिनी के साथ भी जुड़ा था. अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की पहली शादी महजबीन से हुई है, जिसे जुबीना जरीन के नाम से भी जाना जाता है. दाऊद और महजबीन के तीन बच्चे (दो बेटियां और एक बेटा) है. दाऊद की सबसे बड़ी बेटी महरुख है, उसकी साल 2006 में पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर जावेद मियांदाद के बेटे जुनैद से निकाह हुआ था. वहीं, दाऊद की दूसरी बेटी महरीन का निकाह फरवरी 2010 में अमेरिका के एक कारोबारी के बेटे अयूब से हुई थी. वहीं, दाऊद का इकलौता बेटा मोइन नवाज यूके में पढ़ाई कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >