Crime Patrol On OTT: सच्ची अपराधिक घटनाओं को अब ओटीटी पर करें एंजॉय, क्राइम पेट्रोल इस दिन से होगी स्ट्रीम

Crime Patrol On OTT: क्राइम पेट्रोल को माइलस्टोन अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है. अगर आपको भी यह रियालिटी शो पसंद है, तो इसे अब नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.

Crime Patrol On OTT: साल 2003 में ऑनएयर हुई क्राइम पेट्रोल आज भी दर्शकों की पसंदीदा सीरीज बनी हुई है. इसके एपिसोड्स और जबरदस्त ट्विस्ट टर्न रूह कंपाने के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने के लिए होते हैं. हाल ही में एक बड़े अवार्ड सेरेमनी में, क्राइम पेट्रोल को माइलस्टोन अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है. अगर आप भी इस रियालिटी शो के एपिसोड्स को देखना चाहते हैं, तो अब ओटीटी पर देख सकते हैं.

इस ओटीटी पर देख सकते हैं क्राइम पेट्रोल

क्राइम पेट्रोल 17 मार्च, 2025 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा. इससे पहले, यह शो सोनीलिव पर उपलब्ध था. सीरीज वास्तविक जीवन के आपराधिक मामलों को एक कहानी के रूप में दिखाती है, जिसमें अपहरण, हत्या और धोखाधड़ी जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं. कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, होस्ट अनूप सोनी प्रत्येक मामलों को एक नए नजरिये से समझाते हैं और सतर्क रहने के लिए दर्शकों को कहते हैं.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: Bollywood vs South Industry: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले?

क्राइम पेट्रोल के आ चुके हैं अब तक इतने एपिसोड्स

क्राइम पेट्रोल के सबसे मशहूर होस्ट अनूप सोनी हैं. हालांकि, इस सीरीज को दिवाकर पुंडीर, शक्ति आनंद, साक्षी तंवर, संजीव त्यागी, निसार खान, मनीष राज शर्मा, सोनाली कुलकर्णी, दिव्यंका त्रिपाठी, आशुतोष राणा, रेणुका शहाणे और नकुल मेहता जैसे स्टार्स ने भी होस्ट किया है. इसका पहला एपिसोड 2003 में टेलीकास्ट हुआ था और यह शो 8 सीजन तक प्रसारित हुआ, जिसमें 2000 से ज्यादा एपिसोड थे. यह सीरीज उन लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण है, जो सच्चे अपराधिक घटनाओं को देखने में रूचि रखते हैं और नेटफ्लिक्स के साथ, कई दर्शक इसे फिर से देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >