Coolie: ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने 'कुली' का किया रिव्यू, बोलीं- मैं बार-बार देखूंगी

Coolie: रजनीकांत की ‘कुली’ ने रिलीज के पहले दिन ₹65 करोड़ की कमाई कर कई रिकॉर्ड तोड़ा है. इस बीच उनकी छोटी बेटी और निर्माता सौंदर्या ने फिल्म का जबरदस्त रिव्यू शेयर करते हुए आखिरी 10 मिनट के फ्लैशबैक को अपनी फेवरेट बताया है.

Coolie: सुपरस्टार रजनीकांत की लेटेस्ट गैंगस्टर एक्शन ड्रामा ‘कुली’, 14 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई. लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया और बंपर ओपनिंग के साथ कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. साथ ही यह उसी दिन आई ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ को भी कड़ी टक्कर दे रही है.

इसी बीच फिल्म की निर्माता और रजनीकांत की छोटी बेटी सौंदर्या रजनीकांत ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के लिए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया. साथ ही उन्होंने कुली का भी रिव्यू किया है.

सौंदर्या रजनीकांत ने किया कुली का रिव्यू

सौंदर्या ने अपने पिता के फिल्म इंडस्ट्री में 50 शानदार साल पूरे करने के अवसर पर अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर यह पोस्ट लिखते हुए उन्होंने लिखा, उन्होंने लिखा, “50 साल, अप्पा. आपने न सिर्फ सिनेमा का हिस्सा बनकर इसे जिया है, बल्कि इसे आकार दिया है, परिभाषित किया है और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. आपने पीढ़ियों को प्रेरित किया है, मानक स्थापित किए हैं और इंडस्ट्री की धड़कन बन गए हैं.”

सौंदर्या ने आगे ‘कुली’ की तारीफ करते हुए कहा, “आखिरी 10 मिनट का फ्लैशबैक मैं बार-बार देखूंगी और हर बार जयकार करूंगी. आप सबसे बेहतरीन हैं, अप्पा… थलाइवर निरंधरम.”

कुली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

sacnilk के मुताबिक, ‘कुली’ ने ओपनिंग डे पर ₹65 करोड़ की कमाई की, जिसमें तमिल ऑक्यूपेंसी 86.99% रही. यह साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पैन इंडिया फिल्म बन गई है. फिल्म ने हिंदी वर्जन में भी शानदार प्रदर्शन किया और विक्की कौशल की ‘छावा’ और थलपति विजय की ‘लियो’ के ओपनिंग कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया.

यह भी पढ़े: Coolie में खतरनाक विलेन का किरदार निभाने पर नागार्जुन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- यह बहुत बुरा…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >