Coolie में महज मिनटों के कैमियो के लिए आमिर खान ने वसूले 20 करोड़? यहां जानें सच्चाई

Coolie: आमिर खान का 'कूली' में माफिया डॉन 'दाहा' कैमियो काफी समय से चर्चा में है. अब इस किरदार के लिए आमिर खान ने कितनी फीस ली, आइए आपको इसकी विस्तार से जानकारी देते हैं.

Coolie: ‘कूली’ अब सिर्फ एक दिन बाद 14 अगस्त को सिनेमाघरों में कब्जा जमाने आ रही है. रजनीकांत के फैंस काफी समय से थलाइवर के नए अवतार का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. लेकिन इस बार सिर्फ रजनीकांत ही नहीं, आमिर खान का माफिया डॉन ‘दाहा’ के रूप में कैमियो भी सुर्खियों में है. उनका इंटेंस लुक पहले ही चर्चा बटोर रहा है.

अब हाल ही में फिल्म के रिलीज से पहले आमिर खान की फीस को लेकर चर्चा तेज है. हाल ही में ऐसी रिपोर्ट आई थी कि आमिर को महज कुछ मिनटों के लिए 20 करोड़ रुपये मिले हैं. अब इसमें कितनी सच्चाई है, आइए बताते हैं.

कुली के लिए आमिर खान ने वसूले कितने करोड़?

इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर खान के करीबी सूत्रों ने फीस वाली खबर को खारिज करते हुए बताया कि आमिर ने ‘कूली’ टीम के प्रति प्यार और सम्मान के चलते यह रोल किया और एक भी रुपया नहीं लिया.

कूली स्टार कास्ट फीस

डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रजनीकांत को ‘कूली’ के लिए 200 करोड़ रुपये फीस मिली है, जबकि पहले यह 150 करोड़ था. फिल्म की अग्रिम बुकिंग की सफलता के बाद यह आंकड़ा बढ़ाया गया. अन्य कास्ट में नागार्जुन अक्किनेनी को 10 करोड़, श्रुति हासन को 4 करोड़, सत्यराज और उपेंद्र को 5-5 करोड़, निर्देशक लोकेश कनगराज को 50 करोड़ और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर को 15 करोड़ रुपये दिया गया है.

कुली की एडवांस बुकिंग में धूम

फिल्म की एडवांस बुकिंग न केवल तमिलनाडु बल्कि देश और विदेश में भी धमाल मचा रही है. ट्रेड एनालिस्ट का अनुमान है कि ‘कूली’ पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकती है और यह ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर स्टारर ‘वॉर 2’ से काफी आगे निकल सकती है.

यह भी पढ़े: Coolie vs War 2 Box Office: रजनीकांत की ‘कुली’ ने ऋतिक की ‘वॉर 2’ को रिलीज से पहले दी पटखनी, ट्रेड एक्सपर्ट्स ने खोली पोल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >