Commander Karan Saxena OTT: गुरमीत चौधरी की वेब सीरीज इस ओटीटी पर होगी रिलीज, फ्री में देखने के लिए अभी नोट कर लें डेट

Commander Karan Saxena OTT: अपकमिंग एक्शन सीरीज "कमांडर करण सक्सेना", 8 जुलाई से डिज्नी प्लस होस्टार स्ट्रीमिंग के लिए पूरी तरह तैयार है. इसमें गुरमीत चौधरी, इकबाल खान और हृता दुर्गुले मुख्य भूमिका में हैं.

Commander Karan Saxena OTT: डिज्नी प्लस हॉटस्टार एक और एक्शन सीरीज, कमांडर करण सक्सेना के साथ वापस आ गया है, जो एक रॉ एजेंट के इर्द-गिर्द केंद्रित है. सीरीज राजनीतिक साजिश और विश्वासघात के बीच के रहस्य को उजागर करता है.

इस वेब सीरीज में गुरुमीत चौधरी, कमांडर करण सक्सेना की भूमिका में नजर आ रहे हैं. वह देश के दुश्मनों के खिलाफ लड़ रहे हैं. उन्हें जबरदस्त एक्शन करते हुए देखा जा सकता है.

Also Read- OTT पर मौजूद इन वेब सीरीज को बिल्कुल भी न करें मिस, एंटरटेनमेंट के साथ मिलेंगे धमाकेदार ट्विस्ट

अगर आप एक्शन सीन्स देखने के शौकीन है और देशभक्ति वाली वेब सीरीज पसंद है, तो गुरमीत चौधरी, इकबाल खान और हृता दुर्गुले स्टारर कमांडर करण सक्सेना डिज्नी+हॉटस्टार में स्ट्रीम होगी.

कीलाइट प्रोडक्शंस की ओर से निर्मित वेब सीरीज 8 जुलाई से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है. आप इस सीरीज को अपने मोबाइल पर फ्री में एंजॉय कर सकते हैं. यह एक ऐसी कहानी है जिसका हर भारतीय आनंद उठाएगा.

कमांडर करण सक्सेना के टीजर का मुख्य आकर्षण गुरुमीत का जबरदस्त डायलॉग है. जिसमें वह कहते हैं, “इतने सालों में एक क्रिकेट मैच तो हरा नहीं पाए, मेरे देश को हराने चले हो.”

Also Read- Gullak Season 4 OTT Release Date: इंतजार खत्म… सोनी लिव पर इस दिन रिलीज हो रही है गुल्लक 4, जानें क्या होगी कहानी

कीलाइट प्रोडक्शंस के निर्माता और सह-संस्थापक राजेश्वर नायर ने कहा, “कमांडर करण सक्सेना के साथ, हमने साहस और कार्रवाई की एक मनोरंजक कहानी बनाई है. हमारा उद्देश्य हमेशा दर्शकों को एंटरटेनमेंट देना है.

वेब सीरीज के बारे में बोलते हुए, निर्देशक जतिन वागले ने कहा, “कमांडर करण सक्सेना के साथ, हमारा लक्ष्य एक ऐसी कहानी पेश करना है, जो मनोरंजक होने के साथ-साथ भावनात्मक रूप से समृद्ध हो.

Also Read- Bigg Boss OTT 3 में इस बार सब बदलेगा… होस्ट अनिल कपूर ने गेम को लेकर दिया बड़ा हिंट, देखें VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >