'दोस्तों को फंसाएंगे और आपको हंसाएंगे': भारती-हर्ष के 'इंडियन गेम शो' का मजेदार प्रोमो आउट

भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया जल्द ही अपने नए एंटरटेनमेंट शो 'इंडियन गेम शो' के साथ तहलका मचाने आ रहे हैं. सोनी टीवी और Sony LIV पर स्ट्रीम होने वाले इस शो में करण पटेल, अनीता हसनंदानी और दीपिका सिंह जैसे सितारे प्रैंक्स और गेम्स में फंसते नजर आएंगे. जानिए प्रोमो से जुड़ी पूरी जानकारी.

Indian Game Show With Bharti and Harssh: सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव ने अपने नए एंटरटेनमेंट शो 'इंडियन गेम शो विद भारती एंड हर्ष' की पहली झलक जारी कर दी है. इस शो को मशहूर कॉमेडियन जोड़ी भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया होस्ट करेंगे. शो में कॉमेडी, मजेदार प्रैंक और कई सरप्राइज देखने को मिलेंगे. पहले प्रोमो से साफ है कि यह शो हंसी-मजाक से भरपूर होगा, जिसमें सेलिब्रिटीज एक-दूसरे के खिलाफ गेम खेलते नजर आएंगे.

Indian Game Show With Bharti and Harssh Promo: इंडियन गेम शो विद भारती एंड हर्ष का प्रोमो जारी 

जारी किए गए प्रोमो की शुरुआत भारती और हर्ष के ब्लॉग से होती है, जहां वे दर्शकों को अपनी 'LOL' फैमिली से मिलवाते हैं. इसके बाद माहौल और भी मजेदार हो जाता है, जब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के उनके कई दोस्त उनके घर पहुंचते हैं. उन्हें पता चलता है कि भारती और हर्ष एक नए शो के साथ वापसी कर रहे हैं.

प्रोमों में अनीता हसनंदानी, दीपिका सिंह, करण पटेल और टोनी कक्कड़ भी दिखाई देते हैं. उनकी मौजूदगी शो में हंसी और मनोरंजन का तड़का लगाती है. इसके बाद कई मजेदार घटनाएं, सरप्राइज और शरारतें देखने को मिलती हैं, जो दर्शकों को शो की एक झलक देती हैं.

'जहां दोस्तों को फंसाएंगे और आपको हंसाएंगे' टैगलाइन के साथ यह प्रोमो दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है.  शो में सेलिब्रिटीज को मजेदार परिस्थितियों में फंसते हुए देखा जाएगा, जिसका मजा दर्शक जमकर उठा सकेंगे.

Where to Watch Bharti and Harssh's Show: कहां देख सकेंगे आप भारती और हर्ष का इंडियन गेम शो?

भारती और हर्ष का इंडियन गेम शो सोनी लिव (Sony LIV) पर स्ट्रीम होगा और साथ ही सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन (Sony Entertainment Television) पर भी प्रसारित होगा. यह शो जल्द आने वाला है और उम्मीद है कि मेकर्स जल्द ही इसके प्रीमियर की तारीख का ऐलान करेंगे.

About Bharti and Harssh Limbachiyaa: भारती और हर्ष के बारे में

भारती सिंह एक मशहूर कॉमेडियन, टीवी होस्ट और एक्ट्रेस हैं. वहीं, हर्ष लिम्बाचिया ने कई टीवी शोज में राइटर, प्रोड्यूसर और होस्ट के तौर पर काम किया है. भारती और हर्ष ने 2017 में शादी की थी. इसके बाद दोनों ने टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर साथ काम किया. उन्होंने रियलिटी शोज होस्ट करने, सेलिब्रिटीज के इंटरव्यू लेने और कॉमेडी शोज बनाने जैसे कई प्रोजेक्ट्स किए हैं. दोनों अपने YouTube चैनल और पॉडकास्ट जैसे वीडियो के लिए भी जाने जाते हैं, जहां वे अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई मजेदार और अनदेखे पल शेयर करते हैं. हाल ही में दोनों ने कलर्स टीवी के शो 'लाफ्टर शेफ्स - अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' के तीसरे सीजन में भी काम किया. भारती सिंह के पति होने के साथ-साथ हर्ष पिछले कुछ वर्षों में उनके साथ कई प्रोजेक्ट्स में नजर आने के कारण भी सुर्खियों में रहे हैं.

 यह भी पढ़ें: 9 साल की शादी और दो बच्चों के बाद Haarsh से अलग होंगी Bharti Singh? बोलीं- इरिटेशन होने लगी है


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Asha Kumari

आशा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, OTT, बॉक्स ऑफिस, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स कवर करती हैं. उनकी कोशिश यही रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचाई जाए.

आशा को एंटरटेनमेंट बीट हमेशा से पसंद रहा है, इसलिए वह एंटरटेनमेंट की हर बड़ी खबर, ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण अपडेट्स पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि खबरें सिर्फ जानकारी तक सीमित न रहें, बल्कि दिलचस्प और आसान भाषा में हों, ताकि रीडर्स इनसे जुड़ाव महसूस करें.

शिक्षा (Education)

झारखंड की रहने वाली आशा ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से इंग्लिश जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है.

पत्रकारिता की शुरुआत 

आशा को कंटेंट राइटिंग में ढाई साल का अनुभव है. अपने करियर की शुरुआत उन्होंने ‘द पैम्फलेट’ (The Pamphlet) में न्यूज राइटर के तौर पर की थी. इसके बाद उन्होंने आउटलुक (Outlook) में लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर के तौर पर काम किया. इसके साथ ही, आशा ने ईटीवी भारत (ETV Bharat) और हिंदुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में इंग्लिश कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >