CINTAA विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. संस्था के अंदर इस्तीफों, कमेटी की वैधता और हाल में हुई EGM को लेकर सवाल उठ रहे हैं. अब CINTAA की जनरल सेक्रेटरी Padmini Kolhapure ने पूरे विवाद पर खुलकर बात की है. उन्होंने आरोप लगाया कि Upasana Singh और पूर्व एग्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्यों की वजह से एक बड़ी गलतफहमी पैदा हुई.
'Upasana Singh ने पैदा की गलतफहमी'
Padmini Kolhapure ने कहा कि पूर्व EC सदस्यों और Upasana Singh ने मामले को लेकर लोगों के बीच गलतफहमी पैदा की. उनके मुताबिक, अगर उपासना सिंह का दावा है कि कमेटी भंग हो चुकी है, तो फिर उन्होंने खुद रजिस्ट्रार के ऑफिस में CINTAA की General Secretary के तौर पर शिकायत क्यों दर्ज कराई?
Padmini ने सवाल उठाते हुए कहा कि रजिस्ट्रार की चिट्ठी में भी इस बात का जिक्र है कि एसोसिएशन की जनरल सेक्रेटरी ने आकर शिकायत दर्ज कराई थी. उनका कहना है कि Upasana Singh ने अंबोली पुलिस स्टेशन में भी खुद को जनरल सेक्रेटरी बताते हुए पत्र दिया और उसकी कॉपी लेबर डिपार्टमेंट को भेजी.
'एक तरफ कमेटी भंग बताती हैं, दूसरी तरफ GS के तौर पर शिकायत'
Padmini Kolhapure ने कहा कि Upasana Singh के बयानों में ही विरोधाभास नजर आता है. उनका कहना है कि एक तरफ कमेटी के भंग होने की बात कही जा रही है, वहीं दूसरी तरफ General Secretary के पद का इस्तेमाल करके शिकायतें की जा रही हैं.
उन्होंने यह भी कहा कि Deputy Registrar के कम्युनिकेशन की गलत व्याख्या की गई, जिसकी वजह से EGM की वैधता और उसके संचालन को लेकर लोगों के बीच भ्रम पैदा हुआ. Padmini के मुताबिक, इसमें मराठी शब्द 'स्थगित किया' को सही तरीके से नहीं समझा गया.
EGM में 400 से ज्यादा सदस्यों की मौजूदगी का किया जिक्र
Padmini ने हाल की बैठक को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि EGM में 400 से ज्यादा सदस्यों की मौजूदगी इस बात का संकेत है कि CINTAA के सदस्य संस्था के मामलों को लेकर गंभीर हैं और उसमें उनकी दिलचस्पी बनी हुई है.
CINTAA में पिछले कुछ समय से कई एग्जीक्यूटिव कमेटी सदस्यों के इस्तीफे, फैसले लेने के तरीके और नई चुनाव प्रक्रिया की मांग को लेकर विवाद चल रहा है. CINTAA अध्यक्ष Poonam Dhillon इन आरोपों को खारिज कर चुकी हैं. वहीं Padmini Kolhapure का कहना है कि वह और Poonam Dhillon संस्था और उसके सदस्यों के हित में काम कर रही हैं.
'CINTAA पारदर्शिता के साथ काम करती रहेगी'
Padmini Kolhapure ने कहा कि CINTAA आगे भी अपने संविधान का पालन करते हुए पारदर्शिता के साथ काम करती रहेगी. उन्होंने सदस्यों के सामूहिक फैसले का सम्मान करने की बात भी कही.
इस पूरे विवाद के बीच अब Padmini Kolhapure के इस बयान ने CINTAA की अंदरूनी खींचतान को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है. हालांकि, Upasana Singh की ओर से इस बयान पर प्रतिक्रिया नहीं आई है.
