CID 2 में पार्थ सम्थान के बाद नहीं दिखेंगे डॉक्टर सालुंखे, खबर सुन भड़क उठे फैंस

CID 2 में पार्थ समथान की एग्जिट के बाद डॉक्टर सालुंखे का किरदार भी खत्म कर दिया गया है, जिससे काफी फैंस नाराज हैं. नरेंद्र गुप्ता को गद्दार दिखाने पर सोशल मीडिया पर मेकर्स की जमकर आलोचना हो रही है. वहीं, शो में एक पुराने किरदार की भी एंट्री हुई है.

CID 2: सोनी टीवी के आइकॉनिक शो ‘सीआईडी’ के दूसरे सीजन ने एक बार फिर दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है. शो की वापसी ने पुराने और नए दर्शकों को बराबर उत्साहित किया है. शिवाजी सातम से लेकर नए कलाकारों तक, सभी ने शो को फिर से चर्चा में ला दिया. वहीं कुछ पुराने किरदारों की वापसी ने शो की पॉपुलैरिटी को और बढ़ाया. लेकिन अब फैंस को एक बड़ा झटका लगा है.

दरअसल, बीते दिन शो से एसीपी प्रद्युम बाहर हो चुके थे. फिर उनकी जगह नए एसीपी के रूप में पार्थ समथान की एंट्री हुई. हालांकि, अब ACP प्रद्युम्न का किरदार निभाने वाले शिवाजी सातम लौट आए हैं, जिसके बाद पार्थ का ट्रैक शो से खत्म हो गया है. लेकिन बुरी खबर यह है कि शो से वह अकेले बाहर नहीं हो रहे, बल्कि उनके साथ-साथ सीआईडी के पुराने और चहिते किरदार डॉक्टर सालुंखे यानी नरेंद्र गुप्ता भी एग्जिट ले रहे हैं.

नरेंद्र गुप्ता क्यों हुए सीआईडी से बाहर?

जहां कुछ हफ्ते पहले पार्थ समथान के शो छोड़ने पर फैंस मायूस हुए थे, वहीं अब नरेंद्र गुप्ता यानी डॉ. सालुंखे के ‘CID 2’ से बाहर होने की खबर ने सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया है. शो में डॉक्टर सालुंखे को गद्दार दिखाया गया और कहानी के अनुसार उन्हें जेल में डाल दिया गया, जिससे उनके किरदार का अंत हो गया.

अब इसपर फैंस का गुस्सा फूट पड़ा है. एक फैन ने कहा, “डॉ. सालुंखे को विलेन बना दिया? ये तो हद है.” वहीं दूसरे ने नाराजगी जताते हुए कहा, “आपने क्या किया है ‘CID 2’ टीम? डॉक्टर सालुंखे को विलेन क्यों बनाया? इससे अच्छा डॉक्टर गार्गी को ही गद्दार बना देते.” एक अन्य यूजर ने कहा, “यह पुराने दर्शकों के साथ धोखा है. डॉक्टर सालुंखे को गद्दार बनाना बेवकूफी है.”

श्रद्धा मुसाले की वापसी से कुछ राहत

हालांकि, मेकर्स ने दर्शकों को थोड़ा सुकून देने के लिए शो में जल्द ही श्रद्धा मुसाले (डॉ. तारिका) की वापसी का संकेत दिया है, लेकिन फैंस अब भी डॉक्टर सालुंखे के जाने से भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं. 25 साल से ज्यादा समय तक सीआईडी का हिस्सा रहे नरेंद्र गुप्ता के लिए दर्शकों का प्यार और नाराजगी दोनों ही साफ झलक रही है.

यह भी पढ़े: Sitaare Zameen Par First Review: आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ हिट या फ्लॉप? फैंस बोले- आखिरी ट्विस्ट…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >