Chiranjeevi: पोते की इच्छा में यह क्या बोल गए मेगा स्टार चिरंजीवी? कहा- डर लगता है कि कहीं दोबारा लड़की...

Chiranjeevi: साउथ सुपरस्टार और राजनेता चिरंजीवी ने एक कार्यक्रम के दौरान पोते की इच्छा पर एक ऐसा बयान दे दिया है, जिससे पूरी जगह हंगामा मचा हुआ है. सोशल मीडिया पर भी उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

Chiranjeevi: साउथ मेगा स्टार और राजनेता चिरंजीवी ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया है, जिससे वह पूरी तरह विवादों में घिर चुके हैं. उन्होंने एक कार्यक्रम में पोते की चाहत में कहा कि वह चाहते हैं कि उनके बेटे और एक्टर राम चरण का बेटा ही पैदा हो, जिससे उनकी विरासत आगे बढ़ सके. उन्होंने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, ‘ऐसा लगता है कि रामचरण को बेटी होगी पर मैं चाहता हूं कि बेटा हो.’ अब इस पुरे बयान पर बवाल मच गया है. आइए बताते हैं उन्होंने आगे क्या कुछ कहा है.

पोते की चाहत में क्या बोले चिरंजीवी?

चिरंजीवी ने हाल ही में फिल्म ‘ब्रम्हा आनंदम’ की रिलीज से पहले एक कार्यक्रम में पोते की इच्छा पर बात करते हुए कहा “जब मैं घर पर होता हूं, तो मुझे नहीं लगता है कि मैं पोतियों से घिरा हुआ हूं. मुझे लगता है कि मैं तो हॉस्टल वार्डन हूं, जो कई सारी औरतों से घिरा हुआ हूं. मैं रामचरण से कहता हूं कि कुछ नहीं कम से कम एक बेटा हो जो हमारी विरासत को आगे बढ़ाए.”

‘कहीं दोबारा लड़की न हो जाए…’

चिरंजीवी ने आगे कहा, “रामचरण की बेटी मेरी आंखों का तारा है. लेकिन कभी-कभी डर लगता है कि कहीं दोबारा लड़की न हो जाए.” अब उनके इस बयान के बाद वह विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं. एक्टर के फैंस भी उनके बयान से काफी निराश हैं. वहीं, कुछ लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं.

नाराज हुए चिरंजवी के फैंस

चिरंजीवी के बयान के बाद फैंस सोशल मीडिया पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “इतने बड़े स्टार होकर बेटा-बेटी में फर्क करते हैं. बहुत ही दुखद बात है चिरंजीवी गारु ने ये कहा. अरे लड़की है तो काहे का डर. बेटियां भी विरासत को आगे बढ़ाती हैं, वो भी अच्छे से.” दूसरे यूजर ने कमेंट किया, “चिरंजीवी को डर है कि उनके बेटे राम चरण को बेटी न हो जाए. 2025 में भी लड़का होने की ख्वाहिश है. यह निराश करने वाला है, लेकिन हैरतअंगेज नहीं है.” मालूम हो कि चिरंजीवी की दो बेटियां श्रीजा कोनिडेला और सुष्मिता कोनिडेला हैं. वहीं, चार पोतियां भी हैं, नविष्का, निवराती, समारा और समित. जबकि, उनके बेटे राम चरण की एक बेटी है क्लिन कारा, जिसका जन्म 20 जून 2023 में हुआ था. ऐसे में अब अभिनेता एक पोता चाहते है ताकि उनकी विरासत आगे बढ़ सके.

यह भी पढ़ें: Thandel: नागार्जुन ने नागा की पत्नी को दिया ‘थंडेल’ की सफलता का श्रेय, कहा- तुमने शोभिता से शादी की, इसलिए यह संभव…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >