दादी आशा भोसले के अंतिम संस्कार के बाद जनाई भोसले ने किया पहला पोस्ट, बोलीं- गुडबाय माय लव

आशा भोसले का मुंबई में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ. पोती जनाई भोसले ने भावुक पोस्ट साझा कर लोगों का धन्यवाद किया. इसके साथ ही उन्होंने एक और पोस्ट लिख कर अपनी दादी को अलविदा कहा.

दिग्गज गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया. सोमवार (13 अप्रैल) को मुंबई के शिवाजी पार्क श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया. इस दौरान परिवार, करीबी लोग और कई चाहने वाले मौजूद रहे. आशा भोसले के अंतिम संस्कार में कई भावुक पल देखने को मिले. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में परिवार के सदस्यों का दुख साफ नजर आया. खास तौर पर उनकी पोती जनाई भोसले काफी भावुक दिखी. कई वीडियो में वह रोती हुई नजर आईं.

जनाई भोसले का इमोशनल पोस्ट

अंतिम संस्कार के बाद जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पर अपनी भावनाएं साझा की. उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, “मैं भावनाओं से पूरी तरह भर गई हूं, मैं कुछ लिखूंगी जब कर पाऊंगी, लेकिन मुझे कहना है कि आज और उसके बाद भी इतने सारे लोगों ने उनका सम्मान किया और उन्हें इतना प्यार दिया. मैं दिल से आप सभी का धन्यवाद करती हूं. वह इस सबकी पूरी हकदार थीं. मुझे एहसास हुआ है कि वह हम सबके दिलों में हमेशा जिंदा हैं और ऊपर से सब देख रही हैं.”

गुडबाय माय लव…

जनाई भोसले ने अपने इंस्टा स्टोरी पर दादी आशा भोसले के साथ एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा, गुडबाय माय लव. लव ऑफ माय लाइफ. इसके साथ दिल वाला इमोजी भी उन्होंने बनाया.

लंबे समय से थीं बीमार

आशा भोसले पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं. 11 अप्रैल को उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था. 12 अप्रैल को उन्होंने अंतिम सांस ली.

बॉलीवुड और पॉलिटिक्स जगत की हस्तियां पहुंचीं

अंतिम संस्कार में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं. बॉलीवुड से विक्की कौशल, आमिर खान, विवेक ओबेरॉय, पद्मिनी कोल्हापुरी और जैकी श्रॉफ मौजूद रहे. वहीं पॉलिटिक्स जगत से देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे, सुप्रिया सुले, उद्धव ठाकरे, रश्मि ठाकरे और आदित्य ठाकरे भी उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे.

यह भी पढ़ें- रिकॉर्ड्स की रानी आशा भोसले के जीवन की वो कमी, जिसे वह कभी पूरा नहीं कर सकीं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >