हार्दिक पांड्या के बाद युजवेंद्र चहल- धनश्री वर्मा भी ले रहे तलाक? कपल ने इंस्टा पर किया एक-दूसरे को अनफॉलो, डिलीट की फोटोज

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी कोरियोग्राफर पत्नी धनश्री वर्मा के अलगाव की खबरें सोशल मीडिया पर आ रही हैं. उनके करीबी सूत्रों के अनुसार, कपल के अलग होने के पीछ की वजह सामने नहीं आई.

Yuzvendra Chahal-Dhanashree Verma Divorce: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी कोरियोग्राफर पत्नी धनश्री वर्मा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है. काफी समय से उनके बीच खटास को लेकर खबरें आ रही है. कपल ने साल 22 दिसंबर, 2020 को बड़े ही धूमधाम से शादी की और अब मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि वह अलग हो रहे हैं. उनके तलाक की अफवाहें तेज हो गई है.

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ले रहे हैं तलाक

दरअसल, काफी समय से क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक की अफवाहें सोशल मीडिया पर आ रही है. अब ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो, कपल के करीबी सूत्रों के अनुसार, कपल के अलग होने की अफवाहें सच हैं. तलाक होना कंफर्म है और कुछ समय बाद ये ये ऑफिशियल हो जाएगा. हालांकि अभी तक तलाक की कार्यवाही पूरी फाइनल नहीं हुई है. उनके अलग होने के पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है, पर इतना तय है कि कपल ने अलग-अलग अपनी जिंदगी के साथ मूव ऑन करने का फैसला किया है.

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की लव स्टोरी

धनश्री वर्मा ने झलक दिखला जा 11 के एक एपिसोड के दौरान युजवेंद्र चहल संग अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था. उन्होंने बताया था कि कैसे लॉकडाउन के दौरान चहल ने उनसे डांस सीखने के लिए संपर्क किया था. जिसके बाद धनश्री उन्हें डांस सीखाने के लिए मान गई थी. जिसके बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया.

2023 में युजवेंद्र- धनश्री के तलाक की अटकलें हुई थी तेज

साल 2023 में युजवेंद्र चहल ने अपने आईजी पर एक स्टोरी शेयर किया था, जिसमें लिखा था, नया लाइफ लोड़ हो रहा. इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर से अपना सरनेम चहल हटा दिया था. अब वह सिर्फ धनश्री वर्मा लिखती है. इसके बाद दोनों के तलाक की अफवाहें तेज हो गई थी. हालांकि क्रिकेटर ने तलाक की खबरों को तब अफवाह ही बताया था.

यह भी पढ़ें- Jhalak Dikhhla Jaa 11 में धनश्री वर्मा की परफॉर्मेंस पर युजवेंद्र चहल ने तोड़ी चुप्पी, तारीफ में कही बड़ी बात

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >