Yodha Box Office Collection Day 3: वीकेंड पर योद्धा ने दिखाया दम, अजय देवगन की शैतान ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री

Yodha Box Office Collection Day 3: सिद्धार्थ मल्होत्रा की मूवी योद्धा ने वीकेंड पर अपना जादू चला दिया. वहीं, अजय देवगन की मूवी शैतान ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाई हुई है.

Yodha Box Office Collection Day 3: सागर अम्ब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा निर्देशित फिल्म योद्धा को रिलीज हुए तीन दिन हो गए है. रविवार को मूवी ने कितना का बिजनेस किया, इसकी जानकारी सामने आई है. वहीं, शैतान के कलेक्शन की जानकारी भी आई है.

Yodha box office collection day 3

योद्धा को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था, लेकिन वैसा रिएक्शन सिनेमाघरों में देखने नहीं मिला. सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पटानी और राशि खन्ना की मूवी ने पहले दिन 4.1 करोड़ की कमाई की थी.

Yodha box office collection day 3

योद्धा ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन 5.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. हालांकि रविवार को फिल्म ने दोनों दिनों से बेहतर कमाई की है.

Yodha box office collection day 3

Sacnilk.com के मुताबिक, योद्धा ने तीसरे दिन यानी रविवार को 7 करोड़ रुपए का बिजनेस किया. हालांकि ये शुरुआती आंकड़े है और इसमें फेरबदल हो सकता है. अबतक फिल्म की कुल कमाई 16.85 करोड़ रुपए हो गई है.

Yodha

सिद्धार्थ की पत्नी और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने योद्धा का रिव्यू करते हुए लिखा था, सिद्धार्थ आपने हम सभी को बहुत गौरवान्वित किया है! आपका बेस्ट. इस शैली में सर्वश्रेष्ठ में से एक. सागर, पुष्कर, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि यह आपका पहला है. साथ ही उन्होंने दिशा पटानी और राशि खन्ना की भी तारीफ की थी.

Bastar box office collection day 3

सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित बस्तर: द नक्सल स्टोरी बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाने में नाकाम रही. Sacnilk.com के मुताबिक, मूवी ने तीसरे दिन 0.90 करोड़ की कमाई की.

Bastar box office collection day 3

बस्तर: द नक्सल स्टोरी में अदा शर्मा लीड रोल में है. अबतक मूवी ने कुल कमाई 2.05 करोड़ रुपए की कर ली है. योद्धा के साथ बस्तर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

Shaitaan

अजय देवगन, आर माधवन, ज्योतिका और जानकी बोदीवाला स्टारर फिल्म शैतान अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है. Sacnilk.com के मुताबिक, मूवी ने 10वें दिन 9.75 का कलेक्शन किया.

Shaitaan

अजय देवगन की मूवी 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ले चुकी है. अबतक फिल्म की टोटल कमाई 103.05 करोड़ रुपए हो गई है.

Yodha Movie Review: एंटरटेनमेंट में औसत रह गयी है फिल्म योद्धा… यहां पढ़ें पूरा रिव्यू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >