Gadar 2 के मेकर्स पर क्यों भड़के संगीतकार उत्तम सिंह? VIDEO

गदर के दो गाने उड़ जा काले कावा और मैं निकला गड्डी ले के को गदर 2 में रीक्रिएट किया गया है. इस गाने के ओरिजिनल म्यूजिक कम्पोजर उत्तम सिंह को ये पसंद नहीं आया.

Gadar 2: सनी देओल की गदर 2 भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. इसके गाने और डायलॉग एक बार फिर से दर्शकों को दीवाना बना रहे है. गदर के दो गाने उड़ जा काले कावा और मैं निकला गड्डी ले के को गदर 2 में रीक्रिएट किया गया है. इस गाने के ओरिजिनल म्यूजिक कम्पोजर उत्तम सिंह को ये पसंद नहीं आया. इसपर उनका गुस्सा फूट पड़ा. उत्तम सिंह ने कहा कि, “उन्होंने मुझे गदर 2 के लिए नहीं बुलाया और मुझे फोन करके काम मांगने की आदत नहीं है. उन्होंने फिल्म में मेरे दो गानों का इस्तेमाल किया है. साथ ही उन्होंने मेरे द्वारा रचित बैकग्राउंड म्यूजिक का भी इस्तेमाल किया है. उनमें इतनी तमीज तो होनी चाहिए थी कि मेरे गाने इस्तेमाल करने से पहले कम से कम एक बार मुझसे पूछ लेते.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >