Veer Pahariya: कौन है वीर पहारिया? Ex गर्लफ्रेंड के साथ फिल्म में किया डेब्यू, भाई करता है श्रीदेवी की बेटी को डेट

Veer Pahariya: वीर पहारिया ने अक्षय कुमार की मूवी स्काई फोर्स से बॉलीवुड में डेब्यू किया है. दर्शक उनके बारे में जानना चाहते हैं. आपको बताते हैं वह कौन है.

Veer Pahariya: फिल्म स्काई फोर्स का ट्रेलर लॉन्च हो गया है. इस फिल्म से वीर पहारिया बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं. फिल्म में वीर बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और सारा अली खान के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. मूवी में सारा, वीर की पत्नी का रोल निभा रही है. ट्रेलर लॉन्च के बाद दर्शक वीर के बारे में जानना चाहते हैं. चलिए आपको बताते हैं वीर पहारिया कौन है.

कौन हैं वीर पहारिया ?

वीर पहारिया बिजनेसमैन संजय पहारिया और स्मृति संजय शिंदे के बेटे हैं. स्मृति महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी हैं. संजय और स्मृति बहुत पहले ही अलग हो गए थे. हालांकि दोनों ने अपने दोनों बेटों को मिलकर पाला. वीर के भाई का नाम शिखर पहारिया है. दोनों भाईयों ने बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल और धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की. ​​वीर ने अपने आगे की पढ़ाई दुबई से की. वीर ने भेड़िया और स्त्री 2 में बतौर सहायक निर्देशक का काम किया.

वीर पहारिया की लव लाइफ

वीर पहारिया और सारा अली खान एक दूसरे को डेट कर चुके हैं. सारा ने फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने से पहले वीर को डेट किया था. कॉफी विद करण सीजन 7 के एक एपिसोड के दौरान करण जौहर ने इस बात का खुलासा किया था. रिपोर्ट्स की मानें तो अब वीर बॉलीवुड एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर को डेट कर रहे हैं. इंस्टाग्राम पर एक्टर को 327K लोग फॉलो कर रहे हैं. वहीं स्काई फोर्स में वीर की पत्नी के रोल में सारा नजर आई है. एक्टर ने फिल्म स्काई फोर्स के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सारा संग काम करने को लेकर, सारा बहुत स्वीट है. वह बहुत हेल्पफुल है. उसके पास इंडस्ट्री का बहुत सारा अनुभव है. तो उन्होंने मेरी बहुत मदद की और मैं उनका ग्रेटफुल हूं. वहीं, अगर उनके भाई की बात करें तो उनके भाई शिखर बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >