Shobitha Shivanna: कौन थीं शोभिता शिवन्ना, जिसने फांसी लगाकर दी जान, ‘इंतेहा हो गई इंतजार की’ गाने का किया आखिरी पोस्ट

कन्नड़ सिनेमा और टीवी एक्ट्रेस शोभिता शिवन्ना अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं. पुलिस के अनुसार, एक्ट्रेस ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है.

Shobitha Shivanna: साउथ सिनेमा से एक शॉकिंग खबर सामने आई. कन्नड़ एक्ट्रेस शोभिता शिवन्ना अपने हैदराबाद वाले घर में मृत पाई गई. कहा जा रहा है कि 30 वर्षीय एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है. हालांकि इसके पीछ की वजह के बारे में पता नहीं चला है. पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है. इस बीत शोभिता के बारे में लोग जानना चाहते हैं, तो आपको बताते हैं उनके बारे में. साथ ही शोभिता का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

कौन थीं कन्नड़ एक्ट्रेस शोभिता शिवन्ना?

शोभिता शिवन्ना का जन्म बैंगलोर में हुआ था. एक्ट्रेस ने बैंगलोर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से फैशन डिजाइनिंग में डिग्री ली थी. एक्ट्रेस ने साल 2015 में कन्नड़ फिल्म “रंगी तरंगा” से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. एक्ट्रेस ने यू टर्न, के.जी.एफ: चैप्टर 1- 2, एराडोंडला मूरू’, जैकपॉट जैसी मूवीज में काम किया था. इसके अलावा एक्ट्रेस ने ‘गलीपाटा’, ‘मंगला गौरी’, ‘कोगिले’, ‘कृष्णा रुक्मिणी’ और ‘अम्मावरु’ जैसे टीवी शोज में काम किया था.

शोभिता शिवन्ना का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट

शोभिता शिवन्ना के इंस्टाग्राम पर उनका आखिरी पोस्ट 16 नवंबर को था. उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह निर्वाण स्टूडियो में दिखी थी. वीडियो में एक सिंगर ‘इंतेहा हो गई इंतजार की’ सॉन्ग गाता दिख रहा है. वह सिंगर गिटार प्ले कर ये सॉन्ग गा रहा था. ये पोस्ट उनका 2 हफ्ते पुराना है. बता दें कि इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस के 19.8K फॉलोअर्स है. एक्ट्रेस ने 232 पोस्ट किए थे.

Also Read- Shobhitha Shivanna: कन्नड़ अभिनेत्री शोभिता शिवन्ना की संदेहास्पद मौत, अपार्टमेंट में पाई गईं मृत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >