जानें कौन है Keerthy Suresh का होने वाला पति, 32 की उम्र में बॉयफ्रेंड संग शादी करने जा रही एक्ट्रेस

साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश अपने ब्वॉयफ्रेंड एंटनी थैटिल संग शादी रचाने जा रही है. कपल 15 साल से साथ है और अब अपने रिश्ते को नया नाम और मुकाम देने जा रहे हैं.

साउथ एक्ट्रेस और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है. एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड एंटनी थैटिल के संग शादी के बंधन में बंधने वाली है. रिपोर्ट्स के अनुसार, कीर्ति और एंटनी गोवा में 11 और 12 दिसंबर सात फेरे लेंगे. दोनों एक-दूसरे को 15 साल से डेट कर रहे हैं. फैंस जानना चाहते हैं कि कीर्ति के होने वाले पति कौन है.

कौन हैं कीर्ति सुरेश के होने वाले पति एंटनी थैटिल

कीर्ति सुरेश के होने वाले पति एंटनी थैटिल एस्परोस विंडो सॉल्यूशंस के मालिक हैं. वह एक दुबई बेस्ड बिजनेसमैन हैं और उनका होम टाउन कोच्चि है. एंटनी थैटिल दो कंपनियों के मालिक है. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह बहुत लो प्रोफाइल रहना पसंद करते हैं.

कीर्ति सुरेश और एंटनी थैटिल की लव स्टोरी

कीर्ति सुरेश और एंटनी थैटिल की लव स्टोरी काफी प्यारी है. कीर्ति और एंटनी का रिश्ता तब शुरू हुआ जब एक्ट्रेस हाई स्कूल में थी और एंटनी कॉलेज में थे. दोनों एक-दूसरे के साथ 15 साल से रिलेशनशिप में थे और अब अपने रिश्ते को नया नाम और मुकाम देने जा रहे हैं. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, कपल अपने करीबी दोस्त और परिवार की मौजूदगी के बीच सात फेरे लेंगे.

जानें कीर्ति सुरेश के बारे में

32 साल की कीर्ति सुरेश ने तमिल के साथ-साथ तेलुगु, मलयालम फिल्मों में काम किया है. फिल्म महानती के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है. मूवी में उन्होंने दिग्गज एक्ट्रेस सावित्री का किरदार प्ले किया था. जल्द ही एक्ट्रेस बॉलीवुड में फिल्म बेबी जॉन के जरिए कदम रखने जा रही है. मूवी में उनके अपोजिट वरुण धवन है और ये दिसंबर, 2024 को क्रिसमस पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Also Read- Baby John Teaser: वरुण धवन की फिल्म का धमाका, प्रभास का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ बने नंबर 2, जानें कौन है नंबर 1

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >