Kalpana Raghavendar: कौन हैं कल्पना राघवेन्द्र, जिसने की सुसाइड की कोशिश, अब बेटी ने बताई पूरी सच्चाई, कहा- स्ट्रेस की वजह…

Kalpana Raghavendar: साउथ की पॉपुलर सिंगर कल्पना राघवेंद्र अचानक से चर्चा में आ गई. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि उन्होंने अपनी जान लेने की कोशिश की. हालांकि उनकी बेटी ने अब पूरी सच्चाई बताई है.

Kalpana Raghavendar: पॉपुलर तमिल-तेलुगु सिंगर कल्पना राघवेंद्र को लेकर बीते दिन यानी 5 मार्च को लेकर बड़ी खबर आई. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि सिंगर ने सुसाइड करने की कोशिश की. जिसके बाद उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया. कल्पना के कथित आत्महत्या के प्रयास की खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई. फैंस सच्चाई जानना चाहते थे कि आखिर सिंगर ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया. अब उनकी बेटी ने पूरी सच्चाई बताई है.

सिंगर कल्पना राघवेंद्र की बेटी ने बताई पूरी सच्चाई

सिंगर कल्पना राघवेंद्र की हालत अब स्थिर है. सिंगर ने होश में आने के बाद पुलिस को बयान दिया कि उन्हें नींद नहीं आ रही थी और इस वजह से उन्होंने ज्यादा नींद की गोलियां खा ली थी. कल्पना में बताया कि पहले उन्होंने आठ नींद की गोलियां ली और उसके बाद 10 नींद की गोलियां ले ली, जिसकी वजह से वह बेहोश हो गई. दूसरी तरफ पुलिस ने अपने बयान में बताया था कि कल्पना की अपनी बेटी के साथ मतभेद है. इसपर सिंगर की बेटी ने अपनी मां के साथ मतभेद और उनके सुसाइड के प्रयास पर कहा कि, “मेरी मां को कोई इश्यू नहीं है. वह बिल्कुल ठीक, खुश और स्वस्थ हैं. वह एक सिंगर हैं और पीएचडी और एलएलबी भी कर रही हैं, जिसके कारण उन्हें अनिद्रा की समस्या हो गई. अनिद्रा के इलाज के लिए उन्होंने डॉक्टर की ओर से बताई गई गोलियां लीं. स्ट्रेस की वजह से उन्होंने थोड़ी दवा का ओवरडोज ले लिया. प्लीज किसी भी खबर को तोड़-मरोड़ कर पेश न करें या गलत अर्थ न निकालें.”

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

कल्पना राघवेन्द्र कौन हैं?

कल्पना राघवेन्द्र इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री की एक लोकप्रिय सिंगर हैं. उनके पिता टी.एस. राघवेंद्र, एक प्रसिद्ध सिंगर, एक्टर और संगीतकार हैं और उनकी मां सुलोचना भी एक सिंगर हैं. कल्पना ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में कई गाने गाए हैं. उन्होंने 1500 से ज्यादा गाने गाए हैं. कल्पना ने सपी बालासुब्रमण्यम , एमएस विश्वनाथन, इलियाराजा, एआर रहमान जैसे सिंगर्स के साथ गाया हैं. इसके अलावा वह बिग बॉस तमिल 8 में भी नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा उन्होंने साल 2010 में म्यूजिक रियलिटी शो स्टार सिंगर के पांचवें सीजन को जीता था. वह कई अन्य साउथ के रियलिटी शो में बतौर जज नजर आ चुकी हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >