जब महेश भट्ट ने Soni Razdan से कहा था- मैं तुम्हें बर्बाद कर दूंगा... जानें ये शॉकिंग किस्सा

अरबाज खान का चैट शो इनविंसिबल्स इन दिनों चर्चा में है. शो में अबतक कई टॉप के एक्टर्स आ चुके है. लेटेस्ट एपिसोड में महेश भट्ट ने अपने लाइफ से जुड़े कई किस्से बताए. इस दौरान एक्टर ने बताया कि उन्हें कैसे सोनी राजदान से प्यार हुआ.

आलिया भट्ट के पिता और दिग्गज फिल्म निर्माता महेश भट्ट की पर्सनल लाइफ काफी रोमांचक है. उन्होंने अपने जिंदगी में काफी उतरा-चढ़ाव देखा है. पहले एक्ट्रेस परवीन बाबी से अफेयर, जिसने उनकी शादीशुदा जिंदगी पर काफी प्रभाव डाला. फिर उनसे रिश्ता टूटने के बाद वो सोनी राजदान के प्यार में पड़े. सोनी और अपने रिलेशनशिप को लेकर उन्होंने बात की.

अरबाज खान के शो में अरबाज खान

अरबाज खान का चैट शो इनविंसिबल्स इन दिनों चर्चा में है. शो में अबतक कई टॉप के एक्टर्स आ चुके है. लेटेस्ट एपिसोड में महेश भट्ट ने अपने लाइफ से जुड़े कई किस्से बताए. इस दौरान एक्टर ने बताया कि उन्हें कैसे सोनी राजदान से प्यार हुआ. फिल्म निर्माता ने बताया, मैंने अपने आपको इस रिश्ते में जाने से रोका, लेकिन आखिरकार में रिलेशनशिप में आ गया. मुझे याद है सोनी से कहा था, ‘मेरे पास मत आना, मैं तुम्हें बर्बाद कर दूंगा.’ लेकिन उसने कहा कि वह बर्बाद होने के लिए तैयार हैं. यह बातचीत बाद में मेरी फिल्म राज में एक संवाद बन गया.

https://www.instagram.com/p/CmvOXbnrYiR/
महेश भट्ट और सोनी राजदान की शादी

बता दें कि बाद में महेश भट्ट और सोनी राजदान ने शादी कर ली और दोनों की दो प्यारी बेटियां है. बड़ी बेटी शाहीन और छोटी बेटी आलिया भट्ट. रणबीर कपूर उनके दामाद है. वहीं, शो इनविंसिबल्स में एक्टर ने शराब से जुड़ा किस्सा भी बताया. अरबाज ने जब फिल्म निर्माता से पूछा कि उनके जीवन का टर्निंग प्वाइंट क्या था?

https://www.instagram.com/p/CpmjSeqgK0V/
इस वजह से महेश भट्ट ने छोड़ दिया था शराब पीना

महेश भट्ट ने बताया कि मुझे याद है जब नर्स ने मुझे गोद में शाहीन को दिया तो, मैंने उसे प्यार से किस करने की कोशिश. तब मुझे लगा कि उसने अपना चेहरा हटा लिया. उनके मुताबिक, शाहीन शराब की गंध बर्दाश्त नहीं कर पाती थी. महेश ने कहा कि यह उनके लिए यूरेका मोमेंट था और उन्होंने फिर से शराब का सेवन ना करने का फैसला किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >